लाइव न्यूज़ :

डोडा में सैन्य वाहन खाई में गिरा, 10 जवानों की मौत, 7 गंभीर जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 22, 2026 15:43 IST

अधिकारियों ने बताया कि बुलेट-प्रूफ आर्मी गाड़ी, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टाप पर हुआ। एयरलिफ्ट करके उधमपुर मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है।सैनिकों की बहादुरी और सर्वाेच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी।

जम्मूः डोडा जिले में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, हादसे में 10 जवानों की मौत की खबर है। जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना डोडा जिले में हुई, जहां सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 10 जवानों ने अपने प्राण गंवा दिए, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टाप पर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बुलेट-प्रूफ आर्मी गाड़ी, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रही थी।

तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने तुरंत मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और 10 सैनिकों के शव मिले। उन्होंने बताया कि 7 अन्य सैनिकों को घायल हालत में बचाया गया, जिन्हें गंभीर चोटें आई थीं, उन्हें एयरलिफ्ट करके उधमपुर मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है।

इस बीच लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने डोडा जिले में एक सड़क हादसे में 10 भारतीय सेना के जवानों की दुखद मौत पर गहरा दुख जताया है। एक्स पर एक पोस्ट में लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कि वह इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुखी हैं और उन्होंने जान गंवाने वाले सैनिकों की बहादुरी और सर्वाेच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि देश हमेशा शहीद सैनिकों द्वारा दी गई बेहतरीन सेवा को याद रखेगा। उप राज्यपाल ने कहा कि मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में, पूरा देश एकजुट होकर उनके साथ खड़ा है और उनका समर्थन करता है।

उन्होंने आगे बताया कि घायल सैनिकों को बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों में एयरलिफ्ट किया गया है। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घायल जवानों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील