लाइव न्यूज़ :

झारखंडः RPF जवान ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या की, दूध के पैसे मांगने से हुआ था नाराज

By भाषा | Updated: August 19, 2019 05:52 IST

झारखंड के रामगढ़ जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने कथित तौर पर एक परिवार पर गोलीबारी कर दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने कथित तौर पर एक परिवार पर गोलीबारी कर दी। आरपीएफ जवान बिहार के भोजपुर जिले में करथ गांव का रहने वाला है

रामगढ़ (झारखंड), 18 अगस्तः झारखंड के रामगढ़ जिले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने कथित तौर पर एक परिवार पर गोलीबारी कर दी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रभात कुमार ने बताया कि आरपीएफ जवान पवन कुमार सिंह ने शनिवार को अपनी नौ एमएम पिस्तौल से रेलवे में काम करने वाले कुली अशोक राम और उनके परिजनों को कथित रूप से उनके घर में गोली मार दी। राम का घर बड़काकाना रेलवे जंक्शन के पास ही है।

एसपी ने बताया कि राम (55), उनकी पत्नी लीलावती देवी (52) और गर्भवती बेटी मीना देवी (27) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य बेटी सुमन देवी (25) और बेटा चिंटू राम (20) घायल हो गये। कुमार ने बताया कि राम का परिवार बड़काकाना पुलिस थाना अंतर्गत रेलवे बैरक में बने क्वार्टर में रहता था, जबकि जवान पूर्व मध्य रेलवे के बड़काकाना जंक्शन में तैनात था। दोनों घायलों को रांची स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है। उत्तरी छोटानागपुर मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पंकज कंबोज ने अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया।

पुलिस ने बताया कि आरपीएफ जवान बिहार के भोजपुर जिले में करथ गांव का रहने वाला है, जो घटना के बाद से फरार है। उन्होंने बताया कि अशोक राम के एक और बेटे बिट्टू राम (30) ने वहां पहुंचे पत्रकार को बताया कि उनका परिवार दूध का कारोबार करता है और जवान उनके ग्राहकों में से एक है। जवान पर 1200 रुपये का बकाया हो गया था इसलिए शनिवार को उसे दूध नहीं दिया गया, जिसके कारण गुस्से में आकर उसने परिवार को गोली मार दी।

आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि यह जवान बड़काकाना में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट के सुरक्षा सहायक के तौर पर तैनात था। पुलिस ने बताया कि घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने रामगढ़-रांची से होकर जाने वाले पिथौरिया राजमार्ग पर रविवार को जाम लगाया और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी, मृतक के एक आश्रित को रेलवे में नौकरी दिलाने तथा परिवार को समुचित मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने बताया कि उन्होंने कुछ देर के लिये रेल की पटरियों पर भी जाम लगाया जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी