लाइव न्यूज़ :

झारखंड: हेमंत सोरेन सरकार ने कंटेनमेंट जोन में 30 सितंबर तक लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों का किया विस्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2020 00:07 IST

झारखंड में सिनेमा हॉल, स्‍वीमिंग पुल, इंटरटेनमेंट पार्क, धार्मिक और पॉलिटिकल आयोजन को अनुमति नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकंटेनमेंट जोन के बाहर सारी आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की सरकार ने अनुमति दे दी गई है।झारखंड सरकार द्वारा नई गाइड लाइन में कोई विशेष छूट नहीं दी गई है।कोरोना संक्रमण के 1137 नए मामले झारखंड में सामने आए हैं।

नई दिल्ली:झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने वर्तमान में राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। कोरोना संक्रमण की संख्या में हो रहे तेजी को देखते हुए सरकार ने गाइड लाइन जारी कर दिया है।

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लोगों से इस दौरान सरकारी नियमों का सख़्ती से पालन करने और मास्‍क का उपयोग करने की अपील की है। सीएम ने लिखा है कि आपस में दूरी बनायें, मगर दिलों को जोड़े रखें।

बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा नई गाइड लाइन में कोई विशेष छूट नहीं दी गई है। मगर कंटेनमेंट जोन के बाहर सारी आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने की सरकार ने अनुमति दे दी है। इसके साथ ही सिनेमा हॉल, स्‍वीमिंग पुल, इंटरटेनमेंट पार्क, धार्मिक और पॉलिटिकल आयोजन को अनुमति नहीं दी गई है।

झारखंड में 1100 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले आए सामने-

बता दें कि झारखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, झारखंड में 28 अगस्त को 1137 नए मामले सामने आए हैं।

इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से 639 लोग शुक्रवार को ठीक हो गए हैं। यही नहीं संक्रमण की वजह से इस दौरान राज्य में 11 लोगों की मौत भी हुई है। 

इस तरह राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 35813 मामले सामने आए हैं।

वहीं, संक्रमण से 24,138 लोग ठीक हो गए हैं। अब तक राज्य में कोरोना संक्रमण से 389 लोगों की मौत भी हुई है। अब भी राज्य में कोरोना संक्रमण के 11286 एक्टिव मामले हैं।

टॅग्स :झारखंडकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र