लाइव न्यूज़ :

झारखंड: राज्यपाल के कथित टिप्पणी को लेकर भाकपा माले ने गवर्नर को हटाने की मांग की, कहा वे समाज में अस्थिरता कर रहे है पैदा

By भाषा | Updated: November 6, 2022 08:19 IST

झारखंड के राज्यपाल द्वारा ‘परमाणु बम फटने’ की कथित टिप्पणी को लेकर भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘‘राज्यपाल का यह बयान झारखंड और एक चुनी हुई सरकार के लिए उपयुक्त नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के राज्यपाल के कथित टिप्पणी को लेकर भाकपा माले ने आपत्ति जताई है। इसे लेकर भाकपा माले ने गवर्नर को हटाने की मांग भी की है। गवर्न इस बयान पर भाकपा माले ने कहा कि वे समाज में अस्थिरता पैदा कर रहे है।

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) ने राज्यपाल रमेश बैस के कथित बयान कि ‘झारखंड में किसी भी समय परमाणु बम विस्फोट हो सकता है’ को लेकर शनिवार को उन्हें हटाने की मांग की है। 

उल्लेखनीय है कि 26 अक्टूबर को एक टीवी चैनल को दिए एक साक्षात्कार में बैस ने कथित तौर पर कहा था कि झारखंड में किसी भी समय परमाणु बम विस्फोट हो सकता है। उनका इशारा संभवत: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ लाभ के पद के मामले की ओर था। 

भाकपा माले के महासचिव ने क्या कहा

भाकपा-माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘‘राज्यपाल का यह बयान झारखंड और एक चुनी हुई सरकार के लिए उपयुक्त नहीं है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल इस तरह की टिप्पणी कर राज्य में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाकपा माले राज्यपाल को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेगी। आपको बता दें कि भाकपा-माले का झारखंड विधानसभा में एक विधायक है। 

चुनाव आयोग ने सीएम को विधानसभा से अयोग्य करार देने की सिफारिश की है- रिपोर्ट 

गौरतलब है कि लाभ के पद के मामले में सोरेन को विधानसभा से अयोग्य ठहराने की भाजपा की याचिका के बाद चुनाव आयोग ने 25 अगस्त को झारखंड के राज्यपाल को अपनी सिफारिश भेज दी थी। 

हालांकि, चुनाव आयोग की सिफारिश को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि चुनाव आयोग ने खनन पट्टे के संबंध में मुख्यमंत्री को विधानसभा से अयोग्य करार देने की सिफारिश की है।  

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनचुनाव आयोगद्रौपदी मुर्मूVidhan Sabha
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र