लाइव न्यूज़ :

रनवे पर फिसला जेट एयरवेज का एक विमान, 150 लोग थे सवार

By भाषा | Updated: August 4, 2018 04:26 IST

जेट एयरवेज का विमान रनवे पर फिसला, सभी यात्री सुरक्षित

Open in App

नई दिल्ली, चार अगस्तः रियाद से मुंबई जा रहा जेट एयरवेज का एक विमान उड़ान भरते समय आज रनवे पर फिसल गया। हालांकि घटना में किसी हताहत नहीं हुआ है। इस विमान में करीब 150 लोग सवार थे। एयरलाइन ने यह जानकारी दी। एयरलाइन ने एक ट्वीट में बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी को कोई चोट पहुंचने की खबर नहीं है। घटना की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।

एयरलाइन ने बताया, ‘‘ हमारा 9W523 विमान 142 यात्रियों और चालक दल के सात सदस्यों के साथ तीन अगस्त को रियाद से मुंबई जा रहा था। वह उड़ान नहीं भर सका और रियाद एयरपोर्ट पर रनवे से हट गया। हमारे सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित है।’’

एयर इंडिया की उड़ान में 10 घंटे का विलंब

मुंबई में छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई से दुबई जाने वाले एयर इंडिया के विमान ने तकनीकी गड़बड़ी के कारण 10 घंटे की देरी से उड़ान भरी जिसके कारण करीब 150 यात्री हवाईअड्डे पर फंस गये। विमान एआई 983 को गुरुवार शाम आठ बजे ही उड़ान भरनी थी लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण उड़ान भरने में देरी हो गई। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान ने दुबई के लिए आखिरकार शुक्रवार सुबह छह बजे उड़ान भरी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनलयहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :जेट एयरवेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतनहीं रहीं जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल, कैंसर से हुआ निधन

कारोबारNaresh Goyal Latest News: सितंबर 2023 में अरेस्ट और मई 2024 में रिहा, दो माह की अंतरिम जमानत, 100000 रुपये का मुचलका भरा, पत्नी और खुद कैंसर से पीड़ित

कारोबारJet Airways: बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ने को तैयार, जालान कालरॉक समूह को हस्तांतरित करने को मंजूरी, एनसीएलटी ने दिया फैसला

भारत"मेरे लिए जेल में मरना बेहतर है", जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने जज से हाथ जोड़कर कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र