लाइव न्यूज़ :

बारामुला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, अवंतिपोरा में अल-बद्र के चार पकड़े गए

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 24, 2020 19:15 IST

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बारामुला जिले के करीरी क्षेत्र में वनिगाम पाइन में तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया।मारे गए आतंकवादी की पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है।दो से तीन के करीब आतंकी मकान की पहली और दूसरी मंजिल में छिपे हुए हैं।

जम्मूः सुरक्षाबलों ने बारामुला में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल बचे हुए एक-दो आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। दूसरी ओर अवंतिपोरा में अल-बद्र आतंकी गुट के चार आतंकी पकड़े गए हैं। उनसे हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

बारामुला जिले के वानीगम क्रीरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को इस मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराये जा चुके हैं। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सुबह सुरक्षाबलों को क्रीरी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की।

इस दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने गोलाबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को दो आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली।अधिकारियों ने बताया कि दो से तीन के करीब आतंकी मकान की पहली और दूसरी मंजिल में छिपे हुए हैं।

कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से मुठभेड़ शुरू होने की जानकारी दी थी। सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके को पूरी तरह से खाली करवा लिया था। बीच-बीच में लाउडस्पीकर के माध्यम से आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा जा रहा है। इलाके के बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित ठिकानों पर भेज दिया गया था।

इस बीच अवंतीपोरा जिले में एक तलाशी अभियान के दौरान अल-बदर के चार आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके को सील कर तलाशी ली गई।इस दौरान छुपाए गए हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए। मिली जानकारी के अनुसार एक एके 56 राइफल, एक एके 56 मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड और 28 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है