लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 22, 2026 14:46 IST

Jammu-Kashmir Accident: ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई।

Open in App

Jammu-Kashmir Accident: डोडा जिले में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया, हादसे में चार जवान की मौत की खबर है। जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना डोडा जिले में हुई, जहां सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चार जवानों ने अपने प्राण गंवा दिए, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टाप पर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बुलेट-प्रूफ आर्मी गाड़ी, जिसमें कुल 17 जवान सवार थे, एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रही थी, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिर गई।

अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने तुरंत मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और चार सैनिकों के शव मिले।उन्होंने बताया कि नौ अन्य सैनिकों को घायल हालत में बचाया गया और उनमें से तीन, जिन्हें गंभीर चोटें आई थीं, उन्हें एयरलिफ्ट करके उधमपुर मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरArmyसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO