लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सर्दी की दस्तक के साथ प्रदेश से बिजली होने लगी गुल, जनता हुई त्रस्त

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 4, 2023 13:12 IST

जम्मू कश्मीर के लोगों की बदकिस्मती है कि प्रदेश में हजारों मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद उन्हें सर्दी और गर्मी में बिजली कटौती के भयानक दौर से गुजरना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर में हजारों मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद हो रही है जबरदस्त कटौती जम्मू-कश्मीर में सर्दी की शुरूआत के साथ ही 5 से 9 घंटों की बिजली कटौती शुरू हो गई हैकश्मीर में 1700 मेगावाट जबकि जम्मू में 1500 मेगवाट बिजली की जरूरत है

जम्मू: यह जम्मू कश्मीर के लोगों की बदकिस्मती है कि प्रदेश में हजारों मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद उन्हें सर्दी और गर्मी में बिजली कटौती के भयानक दौर से गुजरना पड़ रहा है। इन गर्मियों में सूरज देवता पर दोष मढ़ने वाला बिजली विभाग सर्दी की शुरूआत के साथ ही आरंभ हुई 5 से 9 घंटों की बिजली कटौती को जायज ठहराने के लिए अब बहाने तलाश रहा है।

नतीजा यह है कि स्मार्ट मीटरों को लगाने के साथ ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति के किए गए दावे और वादे धरे के धरे रह गये हैं। कारण साफ है कि करीब 500 मेगावाट बिजली की कमी सिर्फ कश्मीर में है और यही हाल जम्मू संभाग का भी है।

कश्मीर में अभी 1700 मेगावाट बिजली की जरूरत है। 1500 मेगवाट बिजली जम्मू संभाग को चाहिए पर बिजली विभाग अभी से हाथ खड़े कर चुका है। हालांकि इन गर्मियों में कश्मीर को बिजली कटौती से कोई खास फर्क नहीं पड़ा था पर जम्मू संभाग में जैसे प्रतिदिन कई इलाकों में मात्र 6 से 8 घंटों के लिए ही बिजली आपूर्ति हो रही थी वैसा ही हाल अभी से कश्मीर का है।

लाल चौक में दुकान चलाने वाला शब्बीर अहमद ने कहा कि अभी तो सर्दी ने सिर्फ दस्तक दी है और बिजली नदारद हो चुकी है। वहीं कश्मीर पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटड के चीफ इंजीनियर युसूफ जावेद डार ने कहा कि कश्मीर में सूखा पड़ने से दरियाओं में पानी कम होने से बिजली उत्पादन आधे से भी कम हो चुका है।

लेकिन वे इसका कोई उत्तर नहीं देते थे कि जो उत्पादन हो रहा है वह जम्मू कश्मीर के लोगों को देने में प्राथमिकता क्यों नहीं है। क्यों सारी बिजली प्रदेश के बाहर भेजी जा रही है। इस पूरे मामले में सबसे रोचक तथ्य यह है कि बिजली की कमी को पूरा करने के लिए अब अपने ही डैमों से बनाई जाने वाली बिजली खरीदने के लिए केंद्र सरकार से मिन्नते की जा रही हैं।

अधिकारी बिजली के मद पर करोड़ों का खर्चा होने और उगाही अभी भी नगण्य होने की बात जरूर कहते हैं। इसे भूला नहीं जा सकता कि इन गर्मियों में बिजली कटौती को लेकर जम्मू संभाग में मचे हाहाकार के बीच अधिकारियों ने यह कह कर आग को और भड़काया था कि सरकार के पास अतिरिक्त बिजली खरीदने को पैसा नहीं है।

ऐसे में जबकि कश्मीर में सर्दी ने अभी दस्तक दे दी है, बिजली आपूर्ति के मोर्चे पर सरकार के ढेर हो जाने के बाद कश्मीरी भयानक सर्दी के मौसम में बिजली कटौती के प्रति सोच से ही परेशान हो रहे हैं पर सरकार को सिवाय बहाने तलाशने और स्मार्ट मीटर लगाने के बाद 24 घंटे बिजली आपूर्ति के झूठे वादे करने के सिवाय कुछ नहीं सूझ रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र