लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर मुठभेड़ में मारे गए तीनों युवकों को पुलिस ने तकनीकी जांच में ‘आतंकी’ करार दिया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 1, 2021 18:50 IST

जम्मू-कश्मीरः पुलिस का दावा है कि वे तीनों टीआरएफ के ही सदस्य थे। फिलहाल टीआरएफ ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने अब तकनीकी जांच में उन्हें आतंकी करार दे दिया है।मुठभेड़ के विरोध में आज श्रीनगर में बंद भी रहा।हड़ताल का आह्वान किसी भी पक्ष द्वारा नहीं किया गया था।

जम्मूः पुलिस ने अभी इस मामले में आग्रह के बावजूद किसी जांच की घोषणा नहीं की, पर दो दिन पहले श्रीनगर के लावेपोरा में हुई मुठभेड़ में मारे गए 3 युवकों के प्रति पहले आतंकी होने पर संदिग्धदता प्रकट करने वाली पुलिस ने अब तकनीकी जांच में उन्हें आतंकी करार दे दिया है।

पुलिस का दावा है कि वे तीनों टीआरएफ के ही सदस्य थे। फिलहाल टीआरएफ ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है। दरअसल इन तीनों की मौत के बाद मामला तूल पकड़ चुका है। मृतकों के अभिभावकों द्वारा विरोध प्रदर्शन तो किए ही जा रहे हैं, कई राजनीतिक दलों ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यही नहीं, इस मुठभेड़ के विरोध में आज श्रीनगर में बंद भी रहा। इस हड़ताल का आह्वान किसी भी पक्ष द्वारा नहीं किया गया था और एक लंबे अरसे के बाद कश्मीर में इस तरह की हड़ताल देखने को मिली थी। अब पुलिस ने प्राथमिक तकनीकी जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर यह दावा किया है कि मारे गए तीनों युवक आतंकी ही थे।

उनका संबंध लश्कर-ए-तैयबा के द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के साथ था। हालांकि पुलिस अभी भी यह कह रही है कि मरने वालों में दो-एजाज और अथर उनके लिए ओवरग्राउंड वर्कर के तौर पर काम करते थे। जबकि सेना तीनों को ही आतंकी बता रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एजाज मकबूल के माता-पिता ने दावा किया था कि उनका बेटा यूनिवर्सिटी में फार्म भरने के लिए गया था। उन्होंने दूरसंचार विभाग के रिकार्ड और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से इसकी जांच की। जांच करने पर माता-पिता का दावा गलत साबित हुआ।

एजाज और अथर पहले हैदरपोरा गए और वहां से मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे।इसी तरह तीसरा युवक जुबैर पहले पुलवामा, फिर अनंतनाग, उसके बाद शोपियां से फिर पुलवामा आया और वहां से मुठभेड़ स्थल पर पहुंचा। पुलिस ने यह भी बताया कि जब यह बात सामने आई तो इन तीनों युवकों की बैकग्राउंड चेक की गई।

उसमें भी कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई। एजाज और अथर मुश्ताक पिछले कई महीनों से गुपचुप आतंकियों को मदद पहुंचाते थे। जांच पड़ताल करने पर उनका संबंध लश्कर-ए-तैयबा जो अब टीआरएफ के नाम से जाना जाता है, के साथ पाया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों