लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बारामुल्ला में लश्कर-ए- तैयबा के पांच आतंकी गिरफ्तार, गैंग में दो महिलाएं भी शामिल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 26, 2023 15:57 IST

पुलिस का दावा है कि जांच से पता चला है कि यह आतंकवादी अपने 5 सहयोगियों के साथ पाकिस्तान स्थित आकाओं के निर्देशों पर काम कर रहा था।

Open in App

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस ने बुधवार को लश्कर-ए- तैयबा के एक आतंकवादी और दो महिलाओं सहित पांच आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक किशोर भी शामिल है।

बारामुल्ला में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बारामुल्ला अमोग नागपुरे ने बताया कि पुलिस ने बारामुल्ला में सक्रिय लश्कर आतंकवादी और पांच आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से ग्रेनेड और पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

उनके मुताबिक गिरफ्तारियों का सिलसिला सितंबर में उड़ी में दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने के बाद शुरू हुआ था। एसएसपी ने बताया कि 21 सितंबर को, बारामुल्ला में पुलिस को विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से पता चला कि यासीन अहमद शाह अपने घर से लापता है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर/टीआरएफ में शामिल हो गया है।

बाद में उसे टप्पर पट्टन में एमवीसीपी चेकिंग के दौरान 22 तारीख को आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला बारूद के साथ पकड़ लिया गया। नागपुरे के बकौल, पूछताछ के दौरान, उसने अपने दूसरे सहयोगी का नाम परवेज अहमद शाह बताया। जिसे बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उसके खुलासे पर, उसके कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए और मोहम्मद यासीन शाह से पूछताछ के दौरान और उसके खुलासे पर, 1 पिस्तौल, 1 पिस्तौल जंबाजपोरा स्थित उसके घर से मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

एसएसपी ने आगे कहा कि उसने अपने साथियों के नाम निगीना और आफरीना उर्फ आयत बताए और उनके खुलासे पर दो हथगोले बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, इस प्रक्रिया में दो महिलाओं समेत पांच को पकड़ लिया गया।

पुलिस का दावा है कि जांच से पता चला है कि यह आतंकवादी अपने 5 सहयोगियों के साथ पाकिस्तान स्थित आकाओं के निर्देशों पर काम कर रहा था और अधिक से अधिक आतंकवादियों को भर्ती करने और बारामुल्ला और आसपास के इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरJammuKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी