लाइव न्यूज़ :

सिख विरोधी दंगे: आवाज का नमूना CBI को सौंपने के बाद बोले जगदीश टाइटलर- 'अगर मेरे खिलाफ सबूत हैं तो...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 11, 2023 13:41 IST

कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने मंगलवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित एक मामले में अपनी आवाज का नमूना सीबीआई को सौंपने के बाद कहा कि मैंने क्या किया है?

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में आवाज का नमूना लेने के लिए जगदीश टाइटलर को तलब किया था।एजेंसी को 39 साल पुराने सिख विरोधी दंगों के मामले में नए सबूत मिले, जिसके बाद टाइटलर की आवाज का नमूना लेने की जरूरत पड़ी।जगदीश टाइटलर 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी बने लेकिन विरोध के तूफान में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने मंगलवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से संबंधित एक मामले में अपनी आवाज का नमूना सीबीआई को सौंपने के बाद कहा कि मैंने क्या किया है? अगर मेरे खिलाफ सबूत हैं, तो मैं खुद को फांसी देने के लिए तैयार हूं...यह 1984 के दंगों के मामले से संबंधित नहीं था, जिसके लिए वे मेरी आवाज (नमूना) चाहते थे, बल्कि एक और मामला था।"

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के पुल बंगश इलाके में 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के मामले में आवाज का नमूना लेने के लिए मंगलवार को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को तलब किया था। पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि एजेंसी को 39 साल पुराने सिख विरोधी दंगों के मामले में नए सबूत मिले, जिसके बाद टाइटलर की आवाज का नमूना लेने की जरूरत पड़ी। 

दंगों के दौरान पुल बंगश इलाके में कथित तौर पर तीन लोग मारे गए थे। वर्ष 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या किए जाने के बाद देश में सिख समुदाय पर कथित तौर पर हिंसक हमले किए गए थे। बताते चलें कि जगदीश टाइटलर 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी बने लेकिन विरोध के तूफान में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :1984 सिख विरोधी दंगेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र