लाइव न्यूज़ :

Terrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 15, 2026 10:08 IST

Terrorist killed: खुफिया जानकारी के आधार पर, 14-15 मार्च की दरमियानी रात को उड़ी सेक्टर के बुछार इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

Open in App

Terrorist killed: सेना ने एलओसी पर उड़ी सेक्‍टर में पाक सेना द्वारा की गई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया। समाचार भिजवाए जाने तक मारे गए आतंकी के अन्‍य साथियों की तलाश जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामुल्‍ला जिले के उड़ी सेक्टर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक संयुक्त घुसपैठ-रोधी अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया।

भारतीय सेना की चिनार कोर द्वारा एक्‍स पर की गई एक पोस्ट में लिखा है - आपरेशन डिग्‍गी 2, उड़ी: जेकेपी द्वारा घुसपैठ की कोशिश के बारे में दी गई एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, 14-15 मार्च की दरमियानी रात को उड़ी सेक्टर के बुछार इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

पोस्ट में आगे लिखा है कि सतर्क जवानों ने झाड़ियों में एक आतंकवादी की संदिग्ध हलचल देखी। घात लगाने की जगह को फिर से व्यवस्थित किया गया और आतंकवादी को ललकारा गया, जिसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

इसमें कहा गया है कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्धक सामग्री बरामद की गई है। अभियान जारी है।

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र