लाइव न्यूज़ :

दो सैनिकों की शहादत से भारतीय सेना में रोष, पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, पहुंचाया भारी नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2019 10:41 IST

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान आर्मी की गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की गोलीबारी में एक घर और चावल का भंडार गृह पूरी तरह ध्वस्त हो गया।पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारतीय सेनाओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाक के उकसावे के बाद भारतीय सेनाओं ने भी जमकर गोलीबारी की और पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान आर्मी की गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा एक घर और चावल का भंडार गृह पूरी तरह ध्वस्त हो गया। दो कार, 2 गौशाला और 19 भेड़ों की भी मौत हो गई।

पाकिस्तान बिना उकसावे के तंगधार सेक्टर में गोलीबारी कर रहा है। सीमा के निकट मन्यारी गांव को भारी नुकसान पहुंचा है। एएनआई के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे बच्चे अंदर नहीं सो रहे थे। हम पीएम मोदी से निवेदन करते हैं कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। पाकिस्तान की फायरिंग में हमें पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है।

 

शनिवार को भी पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात लगभग साढ़े सात बजे हीरानगर सेक्टर के मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी जो पूरी रात रुक-रुक कर जारी रही।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनासीजफायर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र