लाइव न्यूज़ :

Indian Air Force Aerial Strike in PoK: भारतीय वायुसेना की कार्यवाई से पाकिस्तान में हड़कंप, बुलाई गई आपात बैठक, भारत भी तैयार

By स्वाति सिंह | Updated: February 26, 2019 10:26 IST

IAF Operation in Pakistan: भारतीय वायुसेना के इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान में भी हडकंप मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में आपात बैठक बुलाई गई है, इसके साथ ही वहां भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा है। पाकिस्तान में भी इस ऑपरेशन के बाद हडकंप मचा हुआ है।इस ऑपरेशन में पीओके (PoK) से 88 किलोमीटर अंदर जाकर बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों को लॉन्च पैड से तबाह किया है।

भारतीय वायुसेना की ओर से 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इसके बाद से भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान वायु सेना द्वारा किसी भी संभावित कार्रवाई का जवाब देने के लिए वायु रक्षा प्रणालियों को हाई अलर्ट पर रखा है।

वहीं, प्रधानमंत्री आवास पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक चल रही है। इस बैठक में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामण सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं।

उधर, पाकिस्तान में भी इस ऑपरेशन के बाद हडकंप मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में आपात बैठक बुलाई गई है, इसके साथ ही वहां भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।

समाचार एएनआई के मुताबिक सेना ने इस ऑपरेशन में पीओके (PoK) से 88 किलोमीटर अंदर जाकर बालाकोट, चकोटी  और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों को लॉन्च पैड से तबाह किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीनों जगह जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने थे जहां पर तबाही की गई है।

गौरतलब है कि यह आरोप जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच लगाया गया है। हमले में सुरक्षा बल के 40 जवाब शहीद हुए थे। इसके बाद लगातार एक्शन की उठ रही मांग के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आधी रात को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

इससे पहले सोमवार को पाकिस्तानी सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा था कि उनके देश की सशस्त्र सेना 'भारत की तरफ से किसी भी आक्रमण या दुस्साहस' का करारा जवाब देने के लिए 'पूरी तरह तैयार' है। 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानपुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां