लाइव न्यूज़ :

भारत में दम तोड़ने लगा कोरोना, 73 दिन बाद एक्टिव मामले 8 लाख से कम, रिकवरी रेट 96 प्रतिशत के पार

By विनीत कुमार | Updated: June 18, 2021 09:48 IST

Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 1587 लोगों की मौत दर्ज की गई है। हालांकि रिकवरी रेट में वृद्धि हुई है और एक्टिव मामले भी 8 लाख से कम हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में ये लगातार चौथा दिन है जब कोरोना के 70 हजार से कम नए केस आए हैंसाथ ही 58 दिन बाद देश में कोरोना से 2000 से कम मौतें दर्ज की गई हैंदेश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 62480 नए मामले मिले हैं और 1587 लोगों की मौत हुई है

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण की लहर अब तेजी से कमजोर पड़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अमुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 62480 नए मामले सामने आए हैं और 1587 लोगों की मौत हुई है। ये लगातार चौथा दिन है जब कोरोना के 70 हजार से कम नए केस आए हैं।

वहीं, 58 दिन बाद 2000 से कम मौतें देश में दर्ज की गई हैं। बहरहाल, इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 83 हजार 490 हो गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह दी।

वहीं भारत में कुल संक्रमितों की संख्या भी 2 करोड़ 97 लाख 62 हजार 793 पहुंच गई है। वैसे, इसमें 2 करोड़ 85 लाख 80 हजार 647 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में ही देश में 88 हजार 977 लोग कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं।

एक्टिव मामले 8 लाख से कम

देश में अब कोरोना एक्टिव मामले घटकर सात लाख 98 हजार 656 रह गए हैं। वहीं देश में 26 करोड़ 89 लाख 60 हजार 399 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि रिकवरी रेट भी देश में बढ़कर 96.03 प्रतिशत पहुंच गया है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार भारत में गुरुवार को कोरोना के 19,29,476 सैंपल टेस्ट किए गए। इस तरह देश में पिछले साल से अब तक कुल 38 करोड़ 71 लाख 67 हजार 696 सैंपल्स के टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना के नए मामले केरल में आए हैं। यहां 12469 केस मिले हैं। वहीं महाराष्ट्र में 9830, तमिलनाडु में 9118 और आंध्र प्रदेश में 6151 मामले मिले हैं। कर्नाटक में 5983 नए केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?