लाइव न्यूज़ :

मोहन भागवत ने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया, कहा- हिंदू सभी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं

By रुस्तम राणा | Updated: September 1, 2023 20:27 IST

नागपुर में एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “हिंदुस्तान (भारत) एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है और यह एक सच्चाई है। वैचारिक रूप से, सभी भारतीय हिंदू हैं और हिंदू का मतलब सभी भारतीय हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ प्रमुख ने कहा, हिंदुस्तान (भारत) एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है और यह एक सच्चाई है मोहन भागवत ने कहा, हिंदू का मतलब सभी भारतीय हैंउन्होंने कहा, वे सभी जो आज भारत में हैं, वे हिंदू संस्कृति, हिंदू पूर्वजों और हिंदू भूमि से संबंधित हैं

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत एक "हिंदू राष्ट्र" है, सभी भारतीय हिंदू हैं और हिंदू सभी भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने लोगों की अपेक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि संघ को सभी के बारे में चिंतित होना चाहिए।

आरएसएस प्रमुख यहां 'दैनिक तरुण भारत' अखबार चलाने वाली कंपनी श्री नरकेसरी प्रकाशन लिमिटेड की नई इमारत 'मधुकर भवन' के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान (भारत) एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है और यह एक सच्चाई है। वैचारिक रूप से, सभी भारतीय हिंदू हैं और हिंदू का मतलब सभी भारतीय हैं। वे सभी जो आज भारत में हैं, वे हिंदू संस्कृति, हिंदू पूर्वजों और हिंदू भूमि से संबंधित हैं, इनके अलावा और कुछ नहीं।”

उन्होंने कहा, “कुछ लोग इसे समझ गए हैं, जबकि कुछ अपनी आदतों और स्वार्थ के कारण समझने के बाद भी इस पर अमल नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा, कुछ लोग या तो इसे अभी तक समझ नहीं पाए हैं या भूल गए हैं।”

अखबार के कार्यालय में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग में सभी को शामिल किया जाना चाहिए और "अपनी विचारधारा को बरकरार रखते हुए" निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित होना चाहिए। भागवत ने कहा कि "हमारी विचारधारा" की दुनिया भर में बहुत मांग है। उन्होंने कहा, वास्तव में इस विचारधारा का कोई विकल्प नहीं है।

संघ प्रमुख ने कहा, "हर कोई इसे समझ चुका है। कुछ इसे स्वीकार करते हैं, कुछ नहीं।" उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक है कि इस संबंध में वैश्विक जिम्मेदारी देश और समाज और उन मीडिया पर आएगी जो "विचारधारा" का प्रसार करते हैं। भागवत ने पर्यावरण की देखभाल करने और "स्वदेशी", पारिवारिक मूल्यों और अनुशासन पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसभारतनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

भारतपीएम मोदी की अपील पर नागपुर भाजपा की पहल, शनिवार की बैठक अब ऑनलाइन, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र