लाइव न्यूज़ :

आयकर विभाग ने तमिलनाडु के दो समूहों पर छापे के बाद करोड़ों रुपये की कर चोरी पकड़ी

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर आयकर विभाग ने हाल ही में आभूषण, कपड़ा और घरेलू उपकरणों की बिक्री से संबंधित तमिलनाडु स्थित दो समूहों पर छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि यह छापेमारी एक दिसंबर को अज्ञात समूहों के चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और तिरुनेलवेल्ली स्थित शोरुम पर की गई।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा कि विभाग ने इस अभियान के दौरान 10 करोड़ रुपये नकद और छह करोड़ रुपये मूल्य के गहने जब्त किए हैं। उन्होंने दोनों समूहों पर कर अपवंचना के आरोप बताए हैं।

उसने कहा कि पहले समूह के मामले में, जब्त किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि समूह अपने बहीखातों में हेरफेर करके बिक्री को “व्यवस्थित रूप से दबाने” में सक्रिय रूप से शामिल था।

उसने कहा, “बीते कई वर्षों के दौरान 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की कम बिक्री दर्शाई गई है।”

बयान में कहा गया है कि यह भी पाया गया कि समूह ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान कपड़ा विभाग और आभूषण विभाग में लगभग 150 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकद खरीद की थी।

विभाग ने बताया कि दूसरे समूह के मामले में, “आपत्तिजनक” सामग्री से पता चलता है कि समूह ने पार्टियों के एक समूह से 80 करोड़ रुपये के “फर्जी बिल” प्राप्त किए थे और इस तरह से कर योग्य आय को “छिपाया” था।

सीबीडीटी ने आरोप लगाया, “सोने की बेहिसाब खरीद से संबंधित साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं। यह पाया गया कि समूह आभूषणों के बढ़े हुए ‘मेकिंग चार्ज’ (गहने बनाने में लगने वाला शुल्क) दिखा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?