लाइव न्यूज़ :

यदि आप खुद को साबित नहीं कर पाते तो कोई और आपकी जगह ले लेता है: इमरान हाशमी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 16:11 IST

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि अभिनेताओं के लिए लगातार बेहतर करने का प्रयास करना महत्वपूर्ण है क्योंकि ठहराव उन्हें अत्यधिक प्रतिस्पर्धी फिल्म उद्योग में दौड़ से बाहर कर सकता है। हाशमी ने कहा कि वह विविधतापूर्ण काम करने में सक्षम हैं, इसलिये उन्होंने जल्दी ही इस बात को समझ लिया कि कला से उनका प्रेम ही उन्हें लंबे समय तक बनाए रख सकता है।हाशमी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''अभिनेता आम तौर पर असुरक्षित होते हैं। जो लोग कहते हैं कि वे असुरक्षित नहीं होते, वे झूठ बोल रहे हैं। यदि आप खुद को साबित नहीं कर पाते, तो आप टिक नहीं सकते। आपकी जगह कोई नया या आपका समकालीन व्यक्ति ले लेता है। यह एक संघर्ष है।'' अभिनेता के अनुसार, कला के प्रति जुनूनी होना जरूरी है। प्रसिद्धि पाने के लिये काम करना सही नहीं है।हाशमी ने कहा, "प्रसिद्धि नहीं मिलने से डरना नहीं चाहिये। आप जो करते हैं, प्रसिद्धि उसका फल है। प्रसिद्धि की तलाश करना सही काम नहीं है, फिल्मों और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया के लिए एक अंतर्निहित प्रेम होना चाहिए। मुझे यही पसंद है, यही वजह है कि मैं कभी भी संतुष्ट नहीं हो पाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म HAQ की रिलीज का रास्ता साफ, शाह बानो की बेटी की याचिका HC ने की खारिज

बॉलीवुड चुस्कीGround Zero Release Date: इमराम हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीसुलह के बाद मल्लिका शेरावत संग दोबारा काम करना पसंद करेंगे इमरान हाशमी, कही ये बात

बॉलीवुड चुस्कीसालों बाद एक साथ दिखे इमरान हाशमी- मल्लिका शेरावत, लगाया एक-दूसरे को गले; हॉट जोड़ी को देख इंटरनेट का पारा हुआ हाई

बॉलीवुड चुस्कीEmraan Hashmi Birthday: पवन कल्याण की OG से इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक आउट, एक्टर का किलर लुक देख फैन्स हैरान

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र