लाइव न्यूज़ :

अगर मेरे जलेबी खाने से दिल्ली का प्रदूषण बढ़ता है, तो मैं हमेशा के लिए जलेबी छोड़ सकता हूंः गंभीर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 18, 2019 18:04 IST

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि अगर मेरे जलेबी खाने से दिल्ली का प्रदूषण बढ़ता है, तो मैं हमेशा के लिए जलेबी छोड़ सकता हूं। 10 मिनट में मुझे ट्रॉल करना शुरू कर दिया। अगर इतनी मेहनत दिल्ली की प्रदूषण को कम करने में की होती तो हम सभी सही से सांस ले पाते। बच्चे स्कूल जा पाते। आज हर दिल्लीवासी प्रदूषण से बेहाल है। 

Open in App
ठळक मुद्देसांसद गौतम गंभीर ने पलटवार करते हुए कहा, 'पिछले 5 महीने से मैं सांसद हूं। पर्यावरण के लिए काफी काम किया है।यही सवाल मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि 5 साल में उन्होंने क्या किया। प्रदूषण कम करने के लिए कुछ भी खास उपकरण खरीदा है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के बाद शुक्रवार को प्रदूषण कंट्रोल करने को लेकर होने वाली शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में गौतम गंभीर नदारद रहे थे। इसके बाद क्रिकेट कमेंट्री करने और इंदौर में जलेबी खाने को लेकर गंभीर की काफी आलोचना हुई थी, जिस पर उन्होंने अब सफाई दी है।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि अगर मेरे जलेबी खाने से दिल्ली का प्रदूषण बढ़ता है, तो मैं हमेशा के लिए जलेबी छोड़ सकता हूं। 10 मिनट में मुझे ट्रॉल करना शुरू कर दिया। अगर इतनी मेहनत दिल्ली की प्रदूषण को कम करने में की होती तो हम सभी सही से सांस ले पाते। बच्चे स्कूल जा पाते। आज हर दिल्लीवासी प्रदूषण से बेहाल है। 

सांसद गौतम गंभीर ने पलटवार करते हुए कहा, 'पिछले 5 महीने से मैं सांसद हूं। पर्यावरण के लिए काफी काम किया है, लेकिन यही सवाल मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि 5 साल में उन्होंने क्या किया। प्रदूषण कम करने के लिए कुछ भी खास उपकरण खरीदा है।

गौतम गंभीर ने कहा, 'मुझे पता है कि वायु प्रदूषण को लेकर शहरी विकास की संसदीय स्थायी समिति की बैठक बहुत महत्वपूर्ण थी, लेकिन मैं भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के लिए मेरा कॉन्ट्रैक्ट था, जिस कारण मुझे वहां जाना पड़ा।'

गंभीर ने कहा, 'मैंने अप्रैल में राजनीति में शामिल हुआ था, जबकि क्रिकेट कमेंट्री को लेकर मैंने अनुबंध पर हस्ताक्षर जनवरी में किए थे। मुझे कॉन्ट्रैक्ट के कारण भारत-बांग्लादेश मैच में जाना पड़ा।' उन्होंने कहा, 'मुझे बैठक के लिए 11 नवंबर को मेल मिला और उसी दिन मैंने बैठक में शामिल नहीं होने के बारे में बताय था।'

बता दें कि पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर का नाम प्रदूषण कंट्रोल करने को लेकर होने वाली बैठक के लिए संसदीय स्टैंडिंग कमेटी में शामिल था, लेकिन वह मीटिंग में नहीं पहुंचे थे। उस दौरान वह भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में खेले गए टेस्ट मैच में कमेंट्री करते दिखे थे। इसके साथ इंदौर में पोहा और जलेबी खाते हुए गंभीर की फोटो वायरल हुई थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालगौतम गंभीरदिल्लीमोदी सरकारमौसमदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन