लाइव न्यूज़ :

मुंबई में आवासीय सोसाइटी ने लगाया टीकाकरण में धोखाधड़ी का आरोप

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:39 IST

Open in App

मुंबई, 15 जून मुंबई के कांदिवली इलाके की एक आवासीय सोसाइटी ने पुलिस से शिकायत की है कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक निजी अस्पताल का प्रतिनिधित्व करने का दावा करके इसके सदस्यों के लिए कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन कर धोखाखड़ी की और जो टीका लगाया गया वह नकली हो सकता है।

हीरानंदानी हेरिटेज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन नामक सोसाइटी ने मामले की जांच की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि 30 मई को आवासीय परिसर द्वारा एक टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था, लेकिन बाद में पाया गया कि को-विन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले लोगों का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है और उन्हें विभिन्न अस्पतालों के नाम पर प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं।

शिकायत में कहा गया है, ''अगर टीका नकली पाया जाता है, तो जिन लोगों को टीका लगाया गया है, उन्हें इससे निपटने के लिए एक चिकित्सा आपात स्थिति का सामना करना पड़ेगा। इसलिए, पूरे प्रकरण की तत्काल जांच कराने की आवश्यकता है ताकि इस तरह की धोखाधड़ी की गतिविधियों को अन्य स्थानों पर दोहराया न जाए।''

एचएचआरडब्ल्यूए ने पांडे नाम के एक व्यक्ति के माध्यम से शिविर का आयोजन किया था, जिसने अंधेरी के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल का सेल्स प्रतिनिधि होने का दावा किया था। शिकायत में कहा गया है कि शिविर में 390 सदस्यों को 1,260 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से टीके लगाए गए। शिकायत में कहा गया है, ''अब हमें लगता है कि कुछ बेईमान तत्वों ने हमें गुमराह किया है।''

शिकायत में कहा गया है कि नानावती अस्पताल, लाइफलाइन अस्पताल और नेस्को कोविड शिविर के नाम पर टीकाकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने से वे चौंक गए।

परिसर की निवासी नेहा अलशी ने ट्विटर पर कहा, ''नानावती अस्पताल से संपर्क करने पर, उन्होंने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि वे भी इस स्थिति के शिकार हैं।''

नानावती अस्पताल ने एक बयान में कहा कि उसने ऐसा कोई टीकाकरण शिविर नहीं लगाया । मंगलवार को इसके प्रवक्ता ने कहा, ''हमने अधिकारियों को सूचित कर दिया है और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जा रही है।''

एचएचआरडब्ल्यूए ने यह भी कहा कि जिन लोगों को टीका लगाया गया उनमें से किसी को भी बुखार या शरीर में दर्द जैसे सामान्य प्रभाव नहीं थे।

अलशी ने ट्वीट किया, ''इस बात को लेकर संदेह है कि क्या हमें वास्तव में कोविशील्ड की खुराक दी गई या फिर यह सिर्फ ग्लूकोज या एक्सपायर्ड / वेस्ट वैक्सीन था।''

शिकायत के अनुसार एक संजय गुप्ता शिविर के संयोजक थे, लेकिन उन्होंने टीकों के भुगतान की रसीद नहीं दी। उन्होंने एसोसिएशन से महेंद्र सिंह नाम के एक व्यक्ति को भुगतान करने को कहा था।

स्थानीय भाजपा विधायक योगेश सागर ने कहा कि धोखाधड़ी का संदेह होने के बाद निवासियों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने कहा, ''पुलिस को विस्तृत जांच करनी चाहिए क्योंकि इस तरह की धोखाधड़ी से लोगों की जान को खतरा है।''

इस बीच, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इस सप्ताह से ऐसे शिविर आयोजित करने को लेकर निजी टीकाकरण प्रदाताओं और हाउसिंग सोसाइटियों के बीच एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया है। एमओयू में सभी प्रासंगिक विवरण होने चाहिए। बीएमसी के अनुसार, मुंबई में अब तक 41,11,880 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें 8,24,428 वे लोग शामिल हैं, जिन्हें दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारत अधिक खबरें

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप