लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा- हम केजरीवाल की तरह निष्ठुर नहीं हो सकते

By भाषा | Updated: June 7, 2020 20:59 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा, ‘‘ हम बाहर से हरियाणा आए या यात्रा के दौरान प्रदेश में बीमार पड़े लोगों पर न तो पाबंदी लगाएंगे और न ही उनके इलाज से इनकार करेंगे। हम ऐसे मरीजों का इलाज करेंगे। हम केजरीवाल की तरह निष्ठुर नहीं हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअनिल विज ने कहा कि हरियाण में गत एक हफ्ते में संक्रमण मुक्त होने की दर और कोविड-19 के मामलों के दोगुने होने की दर में गिरावट आई है। इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद इस दर में सुधार होगा।

चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि उनका राज्य दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों का इलाज करने से मना नहीं करेगा क्योंकि वह आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तरह निष्ठुर नहीं हो सकते। उन्होंने यह बात राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी और निजी अस्पतालों को स्थानीय निवासियों के लिए आरक्षित करने के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फैसले पर निशाना साधते हुए कही।

विज ने कहा, ‘‘ हम बाहर से हरियाणा आए या यात्रा के दौरान प्रदेश में बीमार पड़े लोगों पर न तो पाबंदी लगाएंगे और न ही उनके इलाज से इनकार करेंगे। हम ऐसे मरीजों का इलाज करेंगे। हम केजरीवाल की तरह निष्ठुर नहीं हैं।’’ हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने यह प्रतिक्रिया केजारीवाल द्वारा कोविड-19 के इलाज के लिए दिल्ली के अस्पतालों को दिल्लीवासियों के लिए आरक्षित करने और सोमवार से सीमा को खोलने की घोषणा के बारे में पूछे गए सवाल पर दी।

दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच विज ने कहा कि उन्हें कुछ लोगों ने निजी तौर पर अनुरोध किया है और पूछा है कि क्या हरियाणा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए बिस्तर उपलब्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘गत दिनों कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तर नहीं मिल रहा।’’ विज ने कहा कि हरियाण में गत एक हफ्ते में संक्रमण मुक्त होने की दर और कोविड-19 के मामलों के दोगुने होने की दर में गिरावट आई है।

इसके साथ उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद इस दर में सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 65 प्रतिशत से गिरकर करीब 31 प्रतिशत रह गई है जबकि पूर्व में 16 दिनों में मामले दोगुने हो रहे थे जो अब सात दिनों में हो रहे हैं। गत एक हफ्ते में मामलों में हुई वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर विज ने कहा कि ये मामले बाहर से आने वाले या कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आने से जुड़े हैं।

उन्होंने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा में सामुदायिक संक्रमण नहीं हुआ है। विज ने कहा कि राज्य सरकार प्रति दस लाख आबादी पर मौजूदा 5,700 जांच को बढ़कार 10 हजार करेगी। हरियाणा इस समय प्रति दस लाख आबादी पर 5,669 लोगों की जांच कर रहा है। विज ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जांच के मामले में हम देश के शीर्ष चार राज्यों में शामिल हैं।

हम आने वाले दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर 10 हजार जांच करने की योजना बना रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि अबतक राज्य में करीब डेढ़ लाख लोगों की जांच की गई है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक प्रदेश की आबादी 2.53 करोड़ है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में कोविड-19 मरीजों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई है और अबतक 24 लोगों की मौत हुई है।

सबसे अधिक मामले गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जिले से आए हैं जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा है। गुरुग्राम प्रदेश का सबसे प्रभावित जिला है जहां पर करीब 1,800 मामले आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :हरियाणादिल्लीअनिल विज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र