लाइव न्यूज़ :

Haryana Election Results 2024 LIVE: चुनावी रण में नायब सिंह सैनी पास या फेल? आज होगा फैसला; पढ़ें वोटों की गिनती का पल-पल अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: October 8, 2024 07:03 IST

Haryana Election Results 2024 LIVE: नायब सिंह सैनी सरकार के खिलाफ बढ़ती सत्ता विरोधी भावनाओं से जूझते हुए, भाजपा लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर जोर दे रही है।

Open in App

Haryana Election Results 2024 LIVE: राजधानी दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा में आज वोटों की गिनती होने जा रही है। विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद आठ अक्टूबर मंगलवार की सुबह करीबन आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी।

फिलहाल हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। साल 2024 के विधानसभा चुनाव नायब सिंह सैनी के लिए एक अग्निपरीक्षा से कम नहीं है जहां आज मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि वह दोबारा सत्ता में आते है या नहीं।

मौजूदा मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा। मौजूदा कांग्रेस विधायक मेवा सिंह और आप के जोगा सिंह उमरी इस सीट के लिए अहम दावेदार हैं।

इस सीट पर कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाए जाने के बाद सैनी ने भाजपा के अकेले सरकार बनाने पर भरोसा जताते हुए कहा था कि पार्टी ने सारे इंतजाम कर लिए हैं। हमें किसी तरह के गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2014 में सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा से जीत हासिल की थी, जबकि 2019 में उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट जीती थी। राज्य में 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। चुनाव आयोग के बयान के अनुसार, 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुए मतदान का एक चरण मामूली झड़पों की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर काफी हद तक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

मालूम हो कि लाडवा, वह सीट जहाँ से नायब सिंह सैनी राज्य चुनाव लड़ रहे हैं, हरियाणा के 90 विधानसभा (विधानसभा) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह ग्रामीण सीट कुरुक्षेत्र जिले में है और सामान्य वर्ग के लिए खुली है।

 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024परिणाम दिन विधानसभा चुनावहरियाणाBJPचुनाव आयोगकांग्रेसAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं