लाइव न्यूज़ :

शादी के दो दिन बाद ही पति-पत्नी का तलाक, कोर्ट ने भी दी मंजूरी, जानें क्या है पूरा मामला

By बलवंत तक्षक | Updated: September 12, 2021 08:27 IST

पति-पत्नी ने आपसी सहमति से तलाक के लिए गुरुग्राम की फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि फैमिली कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के गुरुग्राम का है मामला, इसी साल 15 फरवरी को हुई थी शादी।दो दिन बाद 17 फरवरी को पत्नी ने अलग रहने का फैसला किया।फैमिली कोर्ट ने तलाक की याचिका की थी खारिज, हालांकि बाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दी मंजूरी।

गुरुग्राम: शादी के बाद पति-पत्नी दो दिन भी साथ नहीं रह पाए। मतभेद इतने बढ़े कि दोनों अलग रहने लग गए। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने भी माना कि दोनों को तलाक के लिए शादी के दो दिन बाद ही उनका अलग हो जाने का पर्याप्त कारण है।

हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के एक साल के भीतर तलाक की याचिका दाखिल नहीं करने की शर्त को भी इसी आधार पर माफ कर दिया गया है। यह मामला हरियाणा के गुरुग्राम का है। दोनों का विवाह इसी साल 15 फरवरी को हुआ था।

दो दिन बाद 17 फरवरी को पत्नी ने अलग रहने का फैसला किया और विवाह में दी गई अपनी सभी चीजें वापस ले लीं।

फैमिली कोर्ट ने याचिका की थी खारिज

दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए गुरुग्राम की फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कर दी, साथ ही एक और अर्जी दाखिल की जिसमें कहा गया था कि विवाह के एक साल के भीतर तलाक की याचिका स्वीकार नहीं करने की शर्त को माफ किया जाए।

फैमिली कोर्ट ने इस अर्जी को नामंजूर कर दिया। पति-पत्नी का मानना था कि शादी के दो दिन बाद ही उन्हें समझ आ गया था कि वे एक-दूसरे के लिए नहीं हैं। दोनों में भारी मतभेद पैदा हो गए थे।

ऐसे में फैमिली कोर्ट की तरफ से उनकी अर्जी नामंजूर कर देने पर उन्होंने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी।

टॅग्स :गुरुग्रामहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र