Haryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची
By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2026 15:07 IST2026-05-13T15:06:39+5:302026-05-13T15:07:52+5:30
Haryana Local Body Election Results 2026 Live: आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

Haryana Local Body Election Results 2026 Live
Haryana Local Body Election Results 2026 Live: हरियाणा में आज सात नगर निकायों के नगर निगम चुनावों के लिए डाले गए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है। रविवार को डाले गए कुल 4,78,068 वोटों से 777 उम्मीदवारों का भविष्य तय हो रहा है। अंबाला, सोनीपत और पंचकुला जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों में 28 महापौर पद के उम्मीदवार शामिल हैं। राज्य चुनाव आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।
हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम लाइव: पंचकुला के 20 में से 10 वार्डों में भाजपा की जीत-
पंचकुला नगर निगम के 20 में से 10 वार्डों के परिणाम घोषित:
- वार्ड 1: भाजपा की परमजीत कौर (लुबाना) 2,358 वोटों से जीतीं
- वार्ड 2: भाजपा की परमजीत कौर 1,979 वोटों से जीतीं
- वार्ड 3: भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 1,087 वोटों से जीते
- वार्ड: भाजपा के भरत हितेशी 2,565 वोटों से जीते
- वार्ड 5: भाजपा के जय कुमार कौशिक 1,810 वोटों से जीते
- वार्ड 6: भाजपा के पार्थ गुप्ता 866 वोटों से जीते
- वार्ड 7: भाजपा के ज्योति प्रसाद 79 वोटों से जीते
- वार्ड 8: भाजपा के राज कुमार जैन 948 वोटों से जीते
- वार्ड 9: भाजपा के हरेंद्र मलिक 1,623 वोटों से जीते मतदान
- वार्ड 10: भाजपा के शेखर ने 59 वोटों से जीत हासिल की।
मतगणना सुबह 8 बजे से निर्धारित केंद्रों पर शुरू हुई। दिशानिर्देशों का पालन करते हुए की जाएगी। अधिकारी प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की निगरानी करेंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मतगणना केंद्रों के भीतर जाने की अनुमति होगी, जो लगातार सीसीटीवी निगरानी में रहेंगे।
किसी भी अनाधिकृत प्रवेश या व्यवधान को रोकने के लिए बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक और प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापस लाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।