लाइव न्यूज़ :

गुजरात : गांधी नगर में 1200 बिस्तर वाले कोविड केयर केन्द्र की शुरुआत

By भाषा | Updated: May 29, 2021 18:55 IST

Open in App

अहमदाबाद 29 मई गुजरात की राजधानी गांधी नगर के महात्मा मंदिर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से 1200 बिस्तर की क्षमता वाले कोविड अस्पताल का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

महात्मा मंदिर में आम तौर पर व्यापारिक शिखर सम्मेलनों तथा राज्य सरकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसके अलावा कई बार वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन भी यहां आयोजित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पताल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि राज्य में हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है, लेकिन महामारी की तीसरी संभावित लहर को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से सतर्क है और इसके लिए विस्तृत योजना भी तैयार की गयी है।

रूपाणी ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर उनके संसदीय क्षेत्र गांधी नगर में डीआरडीओ और राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से 1200 बिस्तर की क्षमता वाले इस अस्पताल का निर्माण किया है। आवश्यकता पड़ने पर इस अस्पताल को 24 घंटे के भीतर शुरू किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए 300 टन क्षमता वाले पीएसए प्रौद्योगिकी से लैस ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के लिए काम शुरू हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 17 April 2026: आज किसके लिए शानदार दिन, किसका पड़ेगा मुसीबतों से पाला? पढ़ें राशिफलऔर जानें अपना भविष्य

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतमध्यप्रदेश: आचार्य शंकर की गुरु एवं संन्यास भूमि ओंकारेश्वर में मनाया जाएगा एकात्म पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित द्वारका शंकराचार्य सदानंद सरस्वती करेंगे शुभारंभ

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन