लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सराहनीय कदम: आतंकवादी हिंसा में मारे गए पुलिस कर्मियों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाएगी सरकार

By भाषा | Updated: September 13, 2018 01:04 IST

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य प्रशासन परिषद (एसएसी) ने यहां राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में बैठक की

Open in App

श्रीनगर, 13 सितंबर: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को बताया कि राज्य में आतंकवाद संबंधी हिंसा में मारे गए पुलिसकर्मियों के बच्चों का स्कूली खर्चा सरकार वहन करेगी। 

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य प्रशासन परिषद (एसएसी) ने यहां राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में इस तरह के कर्मियों के दो बच्चों का 12वीं कक्षा तक शैक्षणिक खर्चा उठाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह खर्चा शिक्षा विभाग वहन करेगा। 

वहीं इस तरह के कर्मियों के परिवारों के मुआवजे की राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत पुलिस कर्मियों के परिजनों को 48 लाख के बजाय अब 70 लाख मिलेंगे। विशेष पुलिसकर्मियों के परिजनों का मुआवजा 14.5 लाख से बढ़ाकर 30 लाख किया गया है। 

वहीं,  जम्मू कश्मीर पुलिस ने बुधवार को एक परामर्श जारी कर लोगों से बल को ‘‘जैश ए मोहम्मद’’ के उन तीन आतंकवादियों के बारे में सूचना देने की अपील की है, जो राज्य के मुख्य राजमार्ग पर सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी कर भाग गए थे।पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि बाशिंदों को जम्मू के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को मोबाइल नंबर 7006690780 पर इस बारे में सूचना देनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मुखबिर को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। समझा जाता है कि आतंकवादी एक आत्मघाती दस्ते का हिस्सा थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की उम्र 18 से 22 साल के बीच है। 

टॅग्स :भारतीय सेनाआतंकीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र