लाइव न्यूज़ :

चीन को लेकर सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी : कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 12, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर कांग्रेस ने भारत और चीन के बीच 13वें दौर की वार्ता में पूर्वी लद्दाख से संबंधित लंबित मुद्दों का कोई समाधान नहीं निकलने के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि चीन की आक्रामकता से निपटने के लिए इस सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव है।

भारत और चीन के बीच 13वें दौर की सैन्य वार्ता पूर्वी लद्दाख में लंबित मुद्दों का समाधान निकालने में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि उसके द्वारा दिए गए ‘सकारात्मक सुझावों’ पर चीनी सेना सहमत नहीं लगी।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर सवाल किया कि वह चीन को ‘लाल आंख क्यों नहीं दिखा देते?’

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज बड़े भारी मन से प्रधानमंत्री का बयान दोहराना पड़ता है कि न घुस आया है, न कोई कोई घुसा हुआ है। यह बयान देकर उन्होंने चीन को 19 जून 2020 को क्लीन चिट दी थी। इस बयान की वजह से चीन के साथ जो समझौते हुए, वो गैर बराबरी के हो गए।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘चीन और दुनिया को समझ में आ गया है कि भारत में एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें देश की संप्रभुता और सीमाओं की सुरक्षा से अधिक अपनी कृत्रिम छवि की चिंता है।’’

भारत और चीन के बीच नये दौर की सैन्य वार्ता के बेनतीजा रहने का उल्लेख करते हुए उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘जो हमारी वीर सेना ने दक्षिणी पैंगोंग में हासिल किया था, वो हमने गंवाया। अप्रैल, 2020 में जहां गश्त लगाई जाती थी, वहां अब यह नहीं हो रहा है। एक वीर देश, पराक्रमी सेना है, लेकिन कमजोर प्रधानमंत्री है। हमारे देश की सेना के पराक्रम पर कभी संदेह नहीं हो सकता। लेकिन हमें इस सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति की भारी कमी दिख रही है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ उत्तराखंड में चीन के सैनिक पुल नष्ट करके चले जाते हैं, यह स्थिति कैसे पैदा हुई? हम सरकार से यह भी जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री ने चीन को क्लीनचिट देकर देश और दुनिया के सामने झूठ क्यों परोसा?’’

उल्लेखनीय है कि नये दौर की सैन्य वार्ता के बाद भारतीय सेना ने जो वक्तव्य जारी किया, उसमें मामले पर उसके सख्त रुख का संकेत मिला। सेना ने कहा कि रविवार को हुई बैठक में, बाकी के क्षेत्रों में मुद्दों का समाधान नहीं निकला और भारतीय पक्ष ने जोर देकर कहा कि वह चीनी पक्ष से इस दिशा में काम करने की उम्मीद करता है।

चीनी सैनिकों द्वारा घुसपैठ की कोशिश की दो हालिया घटनाओं की पृष्ठभूमि में 13वें दौर की वार्ता हुई। पहला मामला उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में और दूसरा अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो