लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के कारण GoAir का ऐलान, कंपनी ने स्टाफ को बिना सैलरी के 3 मई तक छुट्टी पर भेजा

By भाषा | Updated: April 19, 2020 15:51 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) की रोकथाम के लिये जारी 'लॉकडाउन' की अवधि बढ़ाये जाने के कारण विमानन कंपनी गो एयर (GoAir) ने अपने कर्मचारियों को तीन मई तक बिना वेतन के अवकाश पर रहने को कहा है।

Open in App

मुंबई: विमानन कंपनी गो एयर (GoAir) के 5,500 कर्मचारियों में से ज्यादातर तीन मई तक बिना वेतन के अवकाश पर रहेंगे। कोरोना वायरस (Coronavirus) की रोकथाम के लिये जारी 'लॉकडाउन' की अवधि बढ़ाये जाने के कारण कंपनी के सभी विमान खड़े हैं। वाडिया समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने इससे पहले, मार्च में अपने कर्मचारियों से बारी-बारी से बिना वेतन के अवकाश पर जाने को कहा था। साथ ही उनके वेतन में कटौती की घोषणा की थी। 

गो एयर ने शनिवार को अपने र्कचारियों को भेजे पत्र में कहा, 'लॉकडाउन (बंद) को अब तीन मई तक के लिये बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही विमानों की उड़ानें नहीं हो रही हैं। इसीलिए हम बाध्य होकर आपसे आग्रह करते हैं कि आप तीन मई तक बिना वेतन के अवकाश पर रहें।'’ सरकार ने देशव्यापी बंद की मियाद बढ़ाकर तीन मई तक कर दी है। इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिये बंद की घोषणा की गयी थी। ज्यादातर एयरलाइन ने 15 अप्रैल से उड़ान सेवा शुरू करने की योजना बनायी थी। 

उन्हें उम्मीद थी कि 15 अप्रैल से बंद को हटा लिया जाएगा। एयरलाइन ने कहा, '...इसीलिए हमें बिना वेतन के अवकाश की अवधि बढ़ानी पड़ रही है।' एक अधिकारी ने कहा कि 5,500 कर्मचारियों में से करीब 10 प्रतिशत पहले की तरह काम करते रहेंगे। हालांकि, इस दौरान उन्हें आंशिक वेतन ही मिलेगा। ये वे कर्मचारी हैं जिनकी कुछ कार्यों के लिये उपस्थिति जरूरी है।' गो एयर के अनुसार हमें उम्मीद है कि चार मई से उड़ान की अनुमति होगी और हम चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कर सकेंगे।

टॅग्स :फ्लाइटकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वFlight Fare Rises: दुबई रूट पर 80% तक महंगा हुआ हवाई किराया, यूरोप जाने वालों की भी जेब हो रही खाली

भारत अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया