लाइव न्यूज़ :

Waqf Amendment Bill: सीएम प्रमोद सावंत ने वक्फ विधेयक के पास होने को बताया संविधान की जीत, कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2025 10:47 IST

Waqf Amendment Bill:वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना है, जिसमें विरासत स्थलों की सुरक्षा और विरासत को बढ़ावा देने के प्रावधान हैं।

Open in App

Waqf Amendment Bill:गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित होने की सराहना करते हुए इसे भारत और संविधान की जीत बताया। यह विधेयक राज्यसभा से मंजूरी मिलने के बाद संसद से पारित हो गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को विधेयक को लोकसभा में पारित कर दिया गया। वहां 288 सदस्यों ने इसका समर्थन जबकि 232 ने इसका विरोध किया।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में सावंत ने बृहस्पतिवार को लिखा, ‘‘भारत जीत गया है ! भारत की संसद ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को पारित कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, "यह सुनिश्चित होगा कि वक्फ बोर्ड अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही, समावेशी प्रतिनिधित्व और कुशल प्रबंधन के साथ काम करे।"

सावंत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू और राजग सहयोगियों को लोकसभा में इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने में उनके नेतृत्व के लिए बधाई दी।

टॅग्स :प्रमोद सावंतगोवासंसदमोदी सरकारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र