लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर के गहमर में सब्जी बेचने वाले शख्स के बैंक खाते में आए 172 करोड़ रुपए, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस, हुआ परेशान

By अनिल शर्मा | Updated: March 7, 2023 15:30 IST

गहमर गांव के मैगर राय पट्टी निवासी विनोद रस्तोगी के बैंक खाते में किसी ने 172.81 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए जिसके बाद आयकर विभाग, वाराणसी ने उसे नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने कहा, यह खाता न तो मेरा है और न ही इसमें पड़े रुपए मेरे हैं।प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मामले को साइबर सेल देख रही है।आयकर विभाग ने उसे 26 फरवरी को नोटिस भेजा था जिसे वह चार मार्च को लेकर गहमर थाने पहुंचा।

गाजीपुरः यूपी के गाजीपुर में गहमर गांव के रहने वाले सब्जी विक्रेता विनोद रस्तोगी का इन दिनों चैन और नींद सब गायब है। वह साइबर क्राइम सेल और आयकर विभाग के रडार पर आ गया है। दरअसल गहमर गांव के मैगर राय पट्टी निवासी विनोद रस्तोगी के बैंक खाते में किसी ने 172.81 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए जिसके बाद आयकर विभाग, वाराणसी ने उसे नोटिस भेजा है।

सब्जी विक्रेत रस्तोगी का कहना है कि किसी ने उसके आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग करके फर्जी खाता खोल लिया है जिसमें  चेक के जरिए इतनी बड़ी राशि जमा की गई। शख्स ने कहा कि उसको इसकी तब जानकारी हुई, जब आयकर विभाग ने उसे नोटिस भेजा।

शख्स ने कहा, यह खाता न तो मेरा है और न ही इसमें पड़े रुपए मेरे हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मामले को साइबर सेल देख रही है। आयकर विभाग द्वारा भेजे नोटिस के अनुसार उसके यूनियन बैंक के खाते में 172.81 करोड़ रुपये हैं और इसका टैक्स नहीं भरा गया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच कर तथ्य तक पहुंचेंगे। 

विनोद के मुताबिक आयकर विभाग ने उसे 26 फरवरी को नोटिस भेजा था जिसे वह चार मार्च को लेकर गहमर थाने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय इसकी पूरी जानकारी ली और मामले को साइबर सेल भेजा गया। वहां उससे उचित प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि जांच को पूर्ण किया जा सके।

टॅग्स :गाजीपुरCyber Crime Branch of Uttar Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत“सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा”: डिजिटल गिरफ़्तारी के उत्पीड़न के बीच UP की महिला ने कर लिया सुसाइड

क्राइम अलर्टक्या है आई4सी प्रणाली?, साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, हर 37 सेकंड में एक व्यक्ति शिकार और 60 मिनट  में 100 लोग शिकार?

क्राइम अलर्टसाइबर गैंग के 600 व्हाट्सएप ग्रुप बैन, 12 गिरफ्तार?, शेयर बाजार में निवेश करने वाले 1.5 लाख लोग सेफ?

क्राइम अलर्टमहिला सिपाही ने सुभासपा के कार्यकर्ता को जड़े थप्पड़, कहा, "कैसे हाथ लगाया रे?"...

भारतUP: मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दबौचा

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की