लाइव न्यूज़ :

Gangotri Yamunotri Dham Yatra: तीन दिन में गंगोत्री, यमुनोत्री में पांच श्रद्धालुओं सहित छह की मौत, यूपी, राजस्थान और एमपी से संबंध, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2022 18:29 IST

Gangotri Yamunotri Dham Yatra: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर निवासी अनिरुद्ध प्रसाद जायसवाल (65), राजस्थान के डूंगरपुर के कैलाश चौबीसा (63) और मध्य प्रदेश के जबलपुर की शकुन परिहार (63) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्दे बडकोट सामुदायिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गयी। महिला सहित तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु कपाट खुलने वाले दिन मंगलवार को हुई थी।यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे।

Gangotri Yamunotri Dham Yatra: गंगोत्री धाम में बृहस्पतिवार को व्हील चेयर चलाने वाले नेपाली मूल के एक मजदूर की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी। चारधाम यात्रा शुरू होने के तीन दिनों में अब तक यात्रा मार्ग पर पांच श्रद्धालुओं समेत छह व्यक्तियों की ह्रदयाघात से मृत्यु हो चुकी है।

 

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी देवेंद्र सिंह पटवाल ने यहां बताया कि नेपाल के रहने वाले 45 वर्षीय लाल बहादुर की सुबह करीब सवा सात बजे ह्रदयाघात से मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि बहादुर यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर चलाता था।

पटवाल ने बताया कि इससे पहले, यमुनोत्री धाम जाते हुए पांच बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी थी। पटवाल ने बताया कि पांचों श्रद्धालुओं की मृत्यु जानकीचट्टी से यमुनोत्री मंदिर के बीच पैदल रास्ते में हुई है।

उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के जयालपुर के रहने वाले 72 वर्षीय रामयज्ञ तिवारी की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी थी। उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम हुई एक अन्य घटना में मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली 62 वर्षीया सुनीता खडीकर को दिल का दौरा पड़़ा था।

उन्हें तुरंत बडकोट सामुदायिक चिकित्सा केंद्र ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गयी। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, एक महिला सहित तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु कपाट खुलने वाले दिन मंगलवार को हुई थी जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर निवासी अनिरुद्ध प्रसाद जायसवाल (65), राजस्थान के डूंगरपुर के कैलाश चौबीसा (63) और मध्य प्रदेश के जबलपुर की शकुन परिहार (63) के रूप में हुई है।

साढे दस हजार फीट से ज्यादा उंचाई पर स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। यमुना नदी के बाएं किनारे पर स्थित यमुनोत्री मंदिर तक पहुंचने के लिए छह किलोमीटर की चढ़ाई वाला पैदल रास्ता तय करना पड़ता है।

टॅग्स :गंगोत्रीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र