लाइव न्यूज़ :

भारत को 36 राफेल विमानों की दूसरी खेप बेचना चाहता है फ्रांस, आज एनएसए स्तर की बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2019 08:53 IST

20 सितंबर को विमान सौंपने का कार्यक्रम हो सकता है जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ राफेल की निर्माता दासॉल्ट एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे आज राजधानी दिल्ली में फ्रांस राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुलाकात करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते द्विपक्षीय यात्रा पर फ्रांस गए थे।

 फ्रांस 36 राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप भारत को बेचना चाहता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कई अन्य रक्षा उपकरणों जिसमें नेवी और कोस्ट गार्ड के लिए हेलीकॉप्टर शामिल हैं, के साथ राफेल लड़ाकू विमान भी बेचने का इच्छुक है। गुरुवार को भारत और फ्रांस के बीच एनएसए स्तर की बैठक में यह प्रमुख एजेंडा होगा। आज राजधानी दिल्ली में फ्रांस राष्ट्रपति के कूटनीतिक सलाहकार और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुलाकात करेंगे।

इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पीएम मोदी और मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के एक हफ्ते बाद एनएसए पहले उच्च स्तरीय कॉन्टैक्ट हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायु सेना प्रमुख बी एस धनोआ अगले महीने पेरिस जाएंगे और भारतीय वायु सेना के लिए 36 राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप प्राप्त करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि 20 सितंबर को विमान सौंपने का कार्यक्रम हो सकता है जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ राफेल की निर्माता दासॉल्ट एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते द्विपक्षीय यात्रा पर फ्रांस गए थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत करने पर चर्चा हुई। सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायु सेना का उच्चस्तरीय दल पहले से पेरिस में है जो विमान सौंपने के लिए आयोजित समारोह को लेकर फ्रांस के अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

टॅग्स :राफेल सौदाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं