लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से चार व्यक्तियों की मौत, 17 अन्य बीमार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 15:19 IST

Open in App

बुलन्दशहर, आठ जनवरी उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जनपद के सिकन्द्राबाद थानाक्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से चार व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य बीमार हो गये हैं। बीमार व्यक्तियों में से पांच की हालत गम्भीर बतायी गई है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

बुलन्दशहर के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्तियों ने गांव के ही कुलदीप नामक व्यक्ति से शराब खरीदी थी और उसका सेवन किया था। उन्होंने बताया कि इसके सेवन से चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 17 अन्य बीमार हो गये जिनमें पांच की हालत गम्भीर बतायी गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा बीमार व्यक्तियों को जिला अस्पताल व निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों के ढांढस बधाते हुए जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव मदद दिलाये जाने का आश्वसान दिया। उन्होंने साथ ही आरोपी कुलदीप व अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात भी कही।

उधर बुलन्दशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सन्तोष कुमार सिंह ने सिकन्द्राबाद के थानाप्रभारी, चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आरोपी कुलदीप के तीन परिजनों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुलदीप को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के लिखाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

क्राइम अलर्ट108 लड़कियों का शोषण,  350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, ब्लैकमेल करने के लिए फुटेज...

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!