लाइव न्यूज़ :

श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर ट्रक से कुचलकर दरगाह के पांच जायरीनों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: September 4, 2021 10:36 IST

Open in App

जिले के इकौना थानांतर्गत बौद्ध परिपथ पर टेम्पो और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर के बाद राजमार्ग पर गिरे पांच टेम्पो सवार जायरीनों की सामने से आ रहे ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी। घटना में तीन जायरीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में चार व घायलों में दो महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुये घायलों के त्वरित उपचार के निर्देश दिये हैं। श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने शनिवार को बताया कि बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र निवासी नौ लोग बहराइच के दरगाह शरीफ में मजार पर जियारत कर एक टेम्पो से शुक्रवार रात बलरामपुर लौट रहे थे। देर रात नारायणपुर गांव के पास ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली खराब हो जाने के कारण राजमार्ग पर ही खड़ी थी जिससे सवारियों से भरा टेम्पो टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी यात्री राजमार्ग पर गिर गये, इसी बीच ये सभी बलरामपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक के नीचे आ गये। ट्रक से कुचलकर पांच यात्रियों की मौत हो गयी तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौर्य ने बताया कि मृतकों में निजामू पुत्र समीउल्ला (35), किताबुलनिशा पत्नी समीउल्ला (71), परवीन पुत्री रईस (25), रुबीना पुत्री अकरम (25) व लिलाही की पत्नी (50) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सायरा बानो (40), आसमा (25) व बसयुद्दीन (25) का बहराइच के मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। ये सभी बलरामपुर जिले के उतरौला थानांतर्गत हासिमपारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। लखनऊ में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट