लाइव न्यूज़ :

मर्चेंट नेवी के टैंकर में हजारों टन भरा था हाई-स्पीड डीजल, बीच समुद्र में लगी आग  

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 18, 2018 09:11 IST

समुद्र के पानी का सैंपल लेने के बाद जांच में पता चला है कि तेल रिसने से यह हादसा नहीं हुआ है

Open in App

गुजरात के कांडला (कच्छ) में दीनदयाल बंदरगाह के पास बुधवार (18 जनवरी) को करीब छह बजे मर्चेंट नेवी के तेल टैंकर पर बड़ा हादसा हो गया। इस टैंकर में आग लग गई, आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस टैंकर पर 26 क्रू मेंबर्स मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तेल टैंकर एमटी गणेश कांडला दीनदयाल बंदरगाह से 15 नॉटिकल मील की दूरी पर है।

जिस समय टैंकर में आग लगी उस समय उसमें 30,000 टन हाई-स्पीड डीजल भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि समु्द्र के पानी का सैंपल लेने के बाद जांच में पता चला है कि तेल रिसने से यह हादसा नहीं हुआ है, बल्कि इसका और कोई कारण हो सकता है। जिसकी जांच की जा रही है।यह आग चालक दल के डिब्बे में आग लगी। भारतीय तटरक्षक की इंटरसेप्टर बोट सी-403 मौके पर है। साथ ही आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। समुद्री सुरक्षा एजेंसी की प्रदूषण नियंत्रण टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। आग की स्थिति का पता लगाने के लिए डोर्नियर विमान को लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि टैंकर में आग लगने के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने सूचना मिलते ही आनन-फानन में सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, हालांकि खबर है कि दो लोग जलने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो हो गए हैं। 

टॅग्स :नेवीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र