लाइव न्यूज़ :

उन्नाव में किशोर की पिटाई के कारण मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: May 22, 2021 13:00 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र), 22 मई उन्नाव जिले में घर के बाहर सब्जी बेच रहे किशोर की कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन में पुलिस की कथित पिटाई और प्रताड़ना से मौत के मामले में दो सिपाहियों तथा एक होमगार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दर्ज की गई है जिसमें सिपाही विजय चौधरी और सीमावत तथा होमगार्ड सत्यप्रकाश को नामित किया गया है। प्राथमिकी में मृतक के परिजन का आरोप है प्रभारी निरीक्षक के सामने किशोर को पीट-पीट कर मार डाला गया।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और एक होमगार्ड की सेवा समाप्त कर दी गई है।

घटना शुक्रवार शाम उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला भटपुरी इलाके में हुई जहां 17 वर्षीय फैसल घर के बाहर सब्जी बेच रहा था। आरोप है कि कस्बा चौकी पुलिस के सिपाही ने फैसल को पकड़ लिया और कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन का आरोप लगाकर उसे डंडे से पीटते हुए थाने ले गया, जहां किशोर की मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, मुआवजा और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर लखनऊ रोड चौराहे पर जाम लगा दिया।

पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया था कि फैसल की मौत के मामले में आरोपी सिपाही विजय चौधरी और सीमावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था तथा होमगार्ड सत्यप्रकाश को सेवा से अवमुक्त कर दिया गया है।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार रात मार्ग अवरुद्ध कर दिए थे जो देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर खुल पाए।

अधिकारियों ने किशोर के परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें शहरी आवास योजना के अंतर्गत एक आवास दिलाया जायेगा। मृतक किशोर के घर के किसी एक व्यक्ति को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से प्रशिक्षण दिलवाकर नौकरी में मदद की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया