लाइव न्यूज़ :

कोविड मृतकों का मुआवजा: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को लगाई फटकार, बिहार और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को तलब कर अवमानना की चेतावनी दी

By विशाल कुमार | Updated: January 19, 2022 15:31 IST

शीर्ष अदालत वकील गौरव कुमार बंसल और अन्य लोगों की तरफ से दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिनमें कोविड-19 से मारे गये लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कियाननोटिस जारी कर पूछा कि क्यों ना उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू की जाए।2001 में गुजरात में आए भूकंप के दौरान अपनाई गई पंजीकरण और वितरण प्रणाली अपनाने का निर्देश दिया।

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 से मृत्यु के मामलों में मृतकों के परिजनों को मुआवजा नहीं दिये जाने को लेकर राज्य सरकारों पर अप्रसन्नता जताई और आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा कि क्यों ना उनके खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू की जाए।

शीर्ष अदालत ने आंध्र प्रदेश और बिहार सरकार के मुख्य सचिवों से अपराह्न दो बजे ऑनलाइन पेश होने और यह स्पष्टीकरण देने को कहा है कि कोविड-19 से मृत्यु के मामलों में परिजनों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि का वितरण उनके राज्यों में कम क्यों हुआ है।

जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों से कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से संपर्क करने तथा मुआवजा दावों का पंजीकरण और वितरण उसी तरह करने को कहा, जैसा 2001 में गुजरात में आए भूकंप के दौरान किया गया था।

शीर्ष अदालत ने कहा कि वह कोविड-19 से मृत्यु के बिहार द्वारा दिये गये आंकड़ों को खारिज करती है और ये आंकड़े वास्तविक नहीं बल्कि सरकारी हैं।

पीठ ने बिहार सरकार की तरफ से पेश हुए वकील से कहा, ‘‘हमें भरोसा नहीं हो रहा कि बिहार राज्य में कोविड के कारण केवल 12,000 लोगों की मृत्यु हुई। हम चाहते हैं कि आपके मुख्य सचिव दो बजे डिजिटल तरीके से यहां पेश हों।’’

दो बजे पेश होकर मुख्य सचिव ने अदालत को जानकारी दी जिसके बाद अदालत ने कहा कि दर्ज की गई 13,250 मौतों में से 11,000 दावे प्राप्त किए गए थे। हालांकि, पीठ अन्य राज्यों की तुलना में कम दावे आने पर चिंता जताई और बिहार सरकार से योग्य लोगों तक पहुंचने के लिए अधिक प्रयास करने को कहा।

सुप्रीम कोर्ट ने आगे दर्ज किया कि अब तक आंध्र प्रदेश ने 49,292 आवेदन प्राप्त किए हैं, 31,000 पात्र पाए गए और 6000 को खारिज कर दिया गया था। राज्य का कहना है कि 28,000 दावेदारों को भुगतान किया जा चुका है। 10,000 शेष बचे हैं जिनमें से 5 हजार की मंजूरी है और भुगतान अगले तीन दिनों में हो जाएगा। साथ ही 6 हजार अस्वीकृत दावों की जांच शिकायत निवारण समिति द्वारा की जाएगी। कोर्ट ने आंकड़ों में गड़बड़ी पाए जाने पर अवमानना की चेतावनी भी दी।

शीर्ष अदालत वकील गौरव कुमार बंसल और अन्य लोगों की तरफ से दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिनमें कोविड-19 से मारे गये लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया गया है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियासुप्रीम कोर्टStateमोदी सरकारबिहारआंध्र प्रदेशAndhra Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र