लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: एग्जिट पोल बीजेपी की अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश', कमलनाथ ने लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं से निष्पक्ष गिनती के लिए 'काम पर जुटने' को कहा

By रुस्तम राणा | Updated: December 1, 2023 21:25 IST

कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा, “सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ मैदान में आना चाहिए। बीजेपी चुनाव हार गई है, कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश करने और गलत माहौल बनाकर अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए बनाए गए हैं।' 

Open in App
ठळक मुद्देकमल नाथ ने दावा किया कि अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए कुछ एग्जिट पोल के नतीजे जानबूझकर तैयार किए गएकांग्रेस नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए एक वीडियो बयान जारी कियासाथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को मतगणना के दौरान पूरी ताकत के साथ मैदान में आने को कहा

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमल नाथ ने शुक्रवार को दावा किया कि अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए कुछ एग्जिट पोल के नतीजे जानबूझकर तैयार किए गए थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए एक वीडियो बयान जारी किया और उन्हें पूरी ताकत के साथ मैदान में आने को कहा।

यह दावा करते हुए कि भाजपा चुनाव हार गई है, कमल नाथ ने कहा, “सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ मैदान में आना चाहिए। बीजेपी चुनाव हार गई है, कुछ एग्जिट पोल जानबूझकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश करने और गलत माहौल बनाकर अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए बनाए गए हैं।' 

उन्होंने कहा, “यह साजिश सफल नहीं होने वाली है। सभी कांग्रेस पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के प्रमुख और प्रकोष्ठ पदाधिकारी अपने-अपने काम में लग जाएं और निष्पक्ष मतगणना कराएं।' उन्होंने आगे कहा, ''हम सभी जीत के लिए तैयार हैं। हम सब एकजुट हैं। अगर आपको कोई दिक्कत महसूस हो तो सीधे मुझसे बात करें। कांग्रेस पार्टी 3 दिसंबर को सरकार बनाने जा रही है।”

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले, गुरुवार को ज्यादातर एग्जिट पोल में भगवा पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की गई थी, जिसमें कांग्रेस पिछड़ती दिख रही थी और वह 'सत्ता-विरोधी लहर' का फायदा नहीं उठा पा रही थी, जैसा कि उन्हें उम्मीद थी। हालाँकि, कुछ एग्ज़िट पोल ने कांग्रेस को बढ़त दी है।

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया