लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: अदालत की फटकार के बाद बाकी जांचों के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2021 15:27 IST

बीते 20 सितंबर को पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि पुलिस ने दस टीमें बनाई हैं जो रिकॉर्ड पर उपलब्ध वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य का विश्लेषण करने पर विशेष जोर देंगी और रिकॉर्ड पर अधिक वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य लाने के लिए जांच अधिकारी का मार्गदर्शन करेंगी.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे के कई मामलों मेंअदालत ने दिल्ली पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए सख्त टिप्पणियां की थी.दस टीमें रिकॉर्ड पर उपलब्ध वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य का विश्लेषण करने पर विशेष जोर देंगी.

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे के कई मामलों में दिल्ली पुलिस के खिलाफ अदालत की सख्त टिप्पणियों के बाद एजेंसी ने बाकी की जांच की समीक्षा और रिकॉर्ड पर अधिक वैज्ञानिक सबूत लाने में अधिकारियों की सहायता के लिए विशेष टीमों का गठन किया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 20 सितंबर को पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्वी) द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि पुलिस ने दस टीमें बनाई हैं जो रिकॉर्ड पर उपलब्ध वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य का विश्लेषण करने पर विशेष जोर देंगी और रिकॉर्ड पर अधिक वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य लाने के लिए आईओ का मार्गदर्शन करेंगी.

इसके बाद यह जानकारी दंगा प्रकोष्ठ को भेजी जाएगी। यह अभ्यास 24 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा और टीम प्रभारी को यह सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है कि यह अभ्यास परिणामोन्मुखी तरीके से आयोजित किया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए.

एसीपी या इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में छह टीमों का पहला बैच समीक्षा संबंधी कार्यों में शामिल होगा. संबंधित अपर डीसीपी उनके पर्यवेक्षी अधिकारी होंगे. सबसे अधिक मामले (92) भजनपुरा पुलिस थाने की टीम को सौंपे गए हैं, जिसके प्रमुख दो इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी हैं.

टीमों को एसएचओ/एसीपी की विशेष टिप्पणियों के साथ समीक्षा किए गए मामलों के संबंध में प्रतिदिन शाम 7 बजे अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी.

फिलहाल, एसीपी सीलमपुर को सुपरवाइजरी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.

 

टॅग्स :दिल्लीRiot Control Policeदिल्ली पुलिसकोर्टमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र