लाइव न्यूज़ :

ईडी ने फर्जी डिग्री मामले में शिलांग के विश्वविद्यालय के प्रवर्तक, परिवार की संपत्ति जब्त की

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित फर्जी डिग्री जारी करने के मामले से जुड़े धन शोधन की जांच में शिलांग के एक विश्वविद्यालय, उसके प्रवर्तक कुलपति और उनके परिवार की 13 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि ये संपत्तियां सी एम जे विश्वविद्यालय, कुलपति चंद्र मोहन झा और उनके परिवार की हैं, जो सी एम जे फाउंडेशन के न्यासी भी थे। बैंक खातों, सावधि जमा, म्यूचुअल फंड, बीमा योजनाओं और कुल 13.54 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया।

ईडी ने मेघालय पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की प्राथमिकी और आरोपियों के खिलाफ ‘‘फर्जी डिग्री प्रमाण पत्र देकर हजारों छात्रों को ठगने’’ के आरोप के आधार पर धन शोधन का मामला दर्ज किया।

ईडी ने आरोप लगाया, ‘‘सी एम जे विश्वविद्यालय द्वारा अपने छोटे संकाय के बावजूद लगभग 20,570 डिग्री अवैध रूप से जारी की गई थी । संकाय की साख भी अत्यधिक संदिग्ध थी। एजेंसी ने पहले भी इस मामले में संपत्ति जब्त की थी और नवीनतम आदेश के साथ अब तक 41.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारतटीईटी को लेकर संवेदनशील सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई पुनर्विचार याचिका

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतConstitution 131st Amendment Bill: नहीं पारित हो सके विधेयक, पक्ष में 278, विरोध में पड़े 211 वोट, लोकसभा में 489 सदस्यों ने किया मतदान

भारत'महिला आरक्षण के खिलाफ INDI अलायंस': अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर साधा निशाना