लाइव न्यूज़ :

बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई को खुलेंगे, कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते लिया फैसला

By भाषा | Updated: April 20, 2020 20:13 IST

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट अब 30 अप्रैल की बजाय 15 मई को खुलेंगे। टिहरी के महाराजा मनुजेंद्र शाह ने बदरीनाथ मंदिर खोले जाने के नये मुहूर्त की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई को प्रातः 4:30 बजे खुलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के चलते उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का नया मुहूर्त निकाला गया है।बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि प्रदेश सरकार और चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने कुछ दिनों पहले ही राज दरबार टिहरी से उनकी राय मांगी थी।

देहरादून: कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते उत्पन्न अभूतपूर्व परिस्थितियों के चलते उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट अब 30 अप्रैल की बजाय 15 मई को खुलेंगे। सोमवार को टिहरी के महाराजा मनुजेंद्र शाह ने बदरीनाथ मंदिर खोले जाने के नये मुहूर्त की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई को प्रातः 4:30 बजे खुलेंगे।

कोविड-19 के चलते उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का नया मुहूर्त निकाला गया है। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि प्रदेश सरकार और चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने कुछ दिनों पहले ही राज दरबार टिहरी से उनकी राय मांगी थी। इसी क्रम में, यहां मुख्यमंत्री आवास में बदरीनाथ और केदारनाथ के संबंध में एक बैठक की गई जिसमें टिहरी की महारानी एवं सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी एवं सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर उपस्थित थे।

कोविड-19 को देखते हुए भारत सरकार के दिशानिर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपरानुसार संबंधित धर्माचार्यों द्वारा भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने का दिन एवं समय भी जल्द निर्धारित किया जाएगा। केदारनाथ के कपाट खोलने के लिये पहले 29 अप्रैल का मुहूर्त निकाला गया था। 

टॅग्स :उत्तराखण्डकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र