लाइव न्यूज़ :

DU Admission 2021: सेंट स्टीफंस कॉलेज में एप्लीकेशन फॉर्म जारी, अंतिम तारीख 31 अगस्त, जानें क्या है प्रोसेस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 5, 2021 20:47 IST

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय विज्ञान के छात्रों के लिए परिसर दोबारा खोलने की संभावना पर विचार कर रहा है और इस बाबत अगले सप्ताह तक दिशा निर्देश जारी किये जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रति कोर्स आवेदन शुल्क 300 रुपये है।कक्षाएं मिश्रित रूप से चलेंगी।अगले सप्ताह तक दिशा निर्देश जारी किये जा सकते हैं।

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए बृहस्पतिवार से दाख़िला प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की।

इस कॉलेज में प्रवेश के लिए अलग से आवेदन देना पड़ता है और इच्छुक उम्मीदवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के पोर्टल (वेबसाइट) पर पंजीकरण कर कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। पिछले साल की तरह ही कॉलेज कोविड-19 महामारी की वजह से प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं कर रहा है।

साक्षात्कार ऑनलाइन आयोजित किये जाएंगे। साक्षात्कार के मूल रूप से तीन अहम भाग -‘अकादमिक, सह-पाठ्यक्रम और सामान्य जागरूकता और नैतिक ज्ञान’ हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय मेरिट आधारित दाखिला प्रक्रिया रखता है और कटऑफ़ के आधार पर उम्मदीवारों को यहां दाख़िला मिलता है।

सेंट स्टीफंस अलग से कट ऑफ सूची जारी करता है, जिसे 85 फीसदी महत्व दिया जाता है और बाक़ी 15 फीसदी ऑनलाइन साक्षात्कार को महत्व दिया लायेगा । महामारी से पहले यह 15 फ़ीसदी महत्व (वेटेज) लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में बंटा था। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए तस्वीर, हस्ताक्षर की एक स्कैन कॉपी और सर्टिफिकेट की ज़रूरत होगी।

डीयू में विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगत्मक कक्षाएं 16 अगस्त से ऑफलाइन शुरू होंगी

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में आई गिरावट के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय 16 अगस्त से विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए विषय आधारित गतिविधि और प्रयोगात्मक कक्षाओं को शारीरिक मौजूदगी (ऑफ़लाइन) के स्तर पर शुरू करेगा। हालांकि, थ्योरी (सिद्धांत) की कक्षाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी। विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक सूचना में बताया गया कि कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बाद यह निर्णय लिया गया कि विज्ञान संकाय के परास्नातक और अंतर स्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगात्मक/विषय आधारित कार्य वाली कक्षाएं विश्वविद्यालय और उसके कॉलेज में शारीरिक मौजूदगी (ऑफ़लाइन) के आधार पर 16 अगस्त से आयोजित की जाएगी।

हालांकि, इस दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी सभी नियमों के पालन किए जाएंगे। सूचना में बताया गया कि अन्य अकादमिक कार्यक्रम ऑनलाइन जारी रहेंगे। बुधवार को रजिस्ट्रार विकास गुप्ता ने घोषणा की थी कि विश्वविद्यालय विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए परिसर खोलने की संभावना तलाश रहा है।

टॅग्स :दिल्ली यूनिवर्सिटी कट ऑफदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र