लाइव न्यूज़ :

DGCA ने एपल मैकबुक प्रो मॉडल के लैपटॉप को विमान में ले जाने पर लगाया बैन, जताई खतरे की आशंका

By भाषा | Updated: August 26, 2019 21:01 IST

​​​​​​​डीजीसीए के प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘बैटरी के अत्यधिक गर्म होने और इससे सुरक्षा के संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए एप्पल इंक के 15 इंच वाले मैकबुक प्रो लैपटॉप के कुछ पुराने मॉडल को वापस मंगाने के मद्देनजर डीजीसीए ने सभी हवाई यात्रियों को प्रभावित मॉडल के लैपटॉप को हैंडबैग या चेक्डइन सामान में रखकर तब तक यात्रा नहीं करने की सलाह दी है।

Open in App

विमानन नियामक डीजीसीए ने सोमवार को यात्रियों से कहा कि वे 15-इंच वाले मैकबुक प्रो मॉडल के लैपटॉप को यात्रा के दौरान साथ लेकर नहीं आयें क्योंकि एप्पल ने इसकी बैटरी के अत्यधिक गर्म होने के चलते सुरक्षा जोखिम की बात कही है। एप्पल ने 20 जून को मैकबुक प्रो लैपटॉप के मॉडलों से सुरक्षा जोखिम के संबंध में अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी किया था।इसके अनुसार एप्पल ने माना कि 15 इंच के मैकबुक प्रो के कुछ पुराने मॉडल के लैपटॉप में बैटरी आवश्यकता से अधिक गर्म हो सकती है और इससे सुरक्षा को लेकर खतरा हो सकता है। प्रभावित लैपटॉप की बिक्री सितंबर 2015 और फरवरी 2017 के बीच हुई थी। कंपनी ने कहा कि उसने स्वेच्छा से मुफ्त में प्रभावित बैटरियों को बदलने का फैसला किया है।डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘बैटरी के अत्यधिक गर्म होने और इससे सुरक्षा के संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए एप्पल इंक के 15 इंच वाले मैकबुक प्रो लैपटॉप के कुछ पुराने मॉडल (सितंबर 2015 और फरवरी 2017 में बिकी) को वापस मंगाने के मद्देनजर डीजीसीए ने सभी हवाई यात्रियों को प्रभावित मॉडल के लैपटॉप को हैंडबैग या चेक्डइन सामान में रखकर तब तक यात्रा नहीं करने की सलाह दी है जब तक कि निर्माता कंपनी की ओर से इसके सुरक्षित होने या बदले जाने की पुष्टि नहीं कर दी जाये।’’

टॅग्स :एप्पललैपटॉपमैकबुक
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र