लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण से मुकाबला करने के लिए 30 सितंबर तक तैयार होगी दिल्ली की ‘शीतकालीन कार्य योजना’

By भाषा | Updated: September 9, 2021 18:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ‘शीतकालीन कार्य योजना’ 30 सितंबर तक तैयार हो जाएगी जो पराली जलाने, ज्यादा प्रदूषण वाली जगह, स्मॉग टावर और वाहनों तथा धूल से होने वाले प्रदूषण समेत 10 बिंदुओं पर केंद्रित होगी।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति, पर्यावरण और वन विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद राय ने कहा कि वह अगले हफ्ते केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से पराली जलाने और उससे संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात करेंगे जिसमें पूसा बायो-डीकंपोजर का उपयोग करना शामिल है। यह एक माइक्रोबियल घोल है जो पराली को खाद बना देगा।

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा, "शीतकालीन कार्य योजना 10 बिंदुओं पर केंद्रित होगी, जिनमें पराली जलाना, ज्यादा प्रदूषण वाली जगह, स्मॉग टॉवर का काम करना और वाहनों और धूल से होने वाला प्रदूषण शामिल है।”

योजना के हिस्से के रूप में, दिल्ली सरकार प्रदूषण रोधी प्रयासों की निगरानी और समन्वय के लिए पिछले साल शुरू किए गए 'ग्रीन वॉर रूम' को अपग्रेड करेगी और प्रदूषण पैदा करने वाली गतिविधियों से संबंधित शिकायतों को प्रभावी ढंग से निपटाने के लिए 'ग्रीन दिल्ली' मोबाइल ऐप को अपडेट करेगी।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्रदूषण से संयुक्त रूप से लड़ने को लेकर पड़ोसी राज्यों के साथ बातचीत करने के लिए अधिकारियों की एक टीम भी गठित की जाएगी।

उन्होंने कहा, “यह सिर्फ दिल्ली की समस्या नहीं है। मामला उत्तर भारत की साझा वायु से जुड़ा है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में पर्यावरण के खिलाफ कोई भी गतिविधि दिल्ली को भी प्रभावित करती है।”

उन्होंने कहा कि योजना तैयार करने के वास्ते सुझाव लेने के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ 14 सितंबर को एक समीक्षा बैठक की जाएगी जिसमें दिल्ली के नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली यातायात पुलिस, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग शामिल हैं।

मंत्री ने कहा, "योजना 30 सितंबर तक तैयार हो जाएगी।" सम-विषम के माध्यमों से सड़कों पर गाड़ियों को चलाने की अनुमति देने वाली योजना पर राय ने कहा कि यह अंतिम उपाय है और सरकार प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए पहले अन्य उपायों पर ध्यान देगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पहले ही पूसा बायो-डीकंपोजर का प्रयोग कर चुकी है और इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। राय के मुताबिक, “इस साल भी, सरकार दिल्ली में किसानों को खेतों में पराली का प्रबंधन करने के लिए घोल निशुल्क मुहैया कराएगी। हम अन्य राज्यों को भी इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन