लाइव न्यूज़ :

दिल्ली दंगा: आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू, सबसे अधिक आगजनी की धाराएं हटाई गईं

By विशाल कुमार | Updated: October 3, 2021 08:32 IST

27 अदालती आदेशों में से 12 में आगजनी की धारा को हटा दिया गया है. इनमें से कई मामलों में एक पुलिस गवाह ने आगजनी का आरोप लगाया, जिसे अदालत ने यह कहते हुए रद्द कर दिया कि इस धारा को केवल पुलिस गवाहों के आधार पर लागू नहीं किया जा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देजज विनोद यादव को मुकदमे के लिए 179 से अधिक मामले मिले हैं और 57 में आरोप तय किए हैं.आईपीसी की धारा 436 (घर को नष्ट करने के इरादे से आग या विस्फोटक पदार्थ द्वारा शरारत) सबसे ज्यादा खत्म की गई धारा है. इसमें आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा का प्रावधान है.27 अदालती आदेशों में से 12 में आगजनी की धारा को हटा दिया गया है.

नई दिल्ली: कड़कड़डूमा में विशेष रूप से दंगा मामलों की सुनवाई करने वाले दो में से एक अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) विनोद यादव को मुकदमे के लिए 179 से अधिक मामले मिले हैं और 57 में आरोप तय किए हैं.

इंडियन एक्सप्रेस ने ऐसे 27 आदेशों का विश्लेषण किया जिनमें इस साल एएसजे यादव की अदालत ने आरोप तय किए हैं.

इसमें पता चला कि आईपीसी की धारा 436 (घर को नष्ट करने के इरादे से आग या विस्फोटक पदार्थ द्वारा शरारत) सबसे ज्यादा खत्म की गई धारा है. इसमें आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा का प्रावधान है.

27 अदालती आदेशों में से 12 में आगजनी की धारा को हटा दिया गया है. इनमें से कई मामलों में एक पुलिस गवाह ने आगजनी का आरोप लगाया, जिसे अदालत ने यह कहते हुए रद्द कर दिया कि इस धारा को केवल पुलिस गवाहों के आधार पर लागू नहीं किया जा सकता है.

अदालत ने कई मामलों में यह भी नोट किया कि पुलिस एक शिकायतकर्ता के पूरक बयान को पेश करके जांच में किसी खामी को कवर करने की कोशिश कर रही थी, जिसमें कहा गया था कि उसने आगजनी की घटना देखी थी. इस तथ्य के बावजूद कि उन्होंने अपने पिछले बयान में आगजनी के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा था.

कुछ मामलों में अदालत ने अलग-अलग तारीखों की घटनाओं को जोड़ने के लिए पुलिस की खिंचाई की. उदाहरण के लिए 22 सितंबर को अदालत ने 10 व्यक्तियों के खिलाफ आगजनी की धारा को हटा दिया और देखा गया कि पुलिस ने घटनाओं को जोड़ दिया.

15 मामलों में अदालत ने आगजनी के आरोप तभी तय किए जब शिकायतकर्ता ने अपने बयान में कहा कि आगजनी हुई.

कुछ मामलों में पुलिस ने अपना मामला बनाने के लिए जलती हुई मोटरसाइकिलों के सीसीटीवी फुटेज पेश किए. हालांकि, अदालत ने इस धारा को हटा दिया क्योंकि वाहन इसके अंतर्गत नहीं आते हैं.

अभियोजन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आगजनी के मामलों में जांच में कुछ चूक हुई है. प्रभारी अधिकारी कई मामलों के बोझ तले दबे हुए थे और कभी-कभी उन्हें धारा की कानूनी समझ नहीं होती थी. एफआईआर दर्ज करने के चरण में इन मामलों को देखने के लिए कानूनी रूप से प्रशिक्षित लोगों को होना चाहिए. सवाल यह है कि क्या यह हमारी ओर से एक चूक थी या यह दुर्भावनापूर्ण था.

16 आदेशों में यह पाया गया कि पुलिस ने किसी दूसरे मामले के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया था. 11 मामलों में पुलिस फुटेज पेश नहीं कर पाई है.

कोर्ट ने कहा कि किसी अन्य मामले के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है या नहीं, इस सवाल पर सुनवाई के दौरान फैसला किया जाएगा.

ऐसे मामलों में जहां कोई फुटेज नहीं था, अदालत अभियोजन पक्ष से सहमत थी कि दंगों के दौरान लगभग हर सीसीटीवी कैमरा टूट गया था.

टॅग्स :दिल्लीRiot Control Policeकोर्टदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र