लाइव न्यूज़ :

"राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्ली पुलिस, ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है", सीपीएम नेता सलीम ने केंद्र को न्यूज़क्लिक पर हुई छापेमारी के लिए ठहराया दोषी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 4, 2023 11:42 IST

ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक के कार्यालय, उससे जुड़े पत्रकारों के आवास पर की गई छापेमारी को लेकर सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम ने केंद्र की आलोचना की और कहा कि राजनीति स्वार्थ के तहत एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए इस तरह की कार्रवाई कराई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसीपीएम नेता मोहम्मद सलीम ने न्यूज़क्लिक पर की गई छापेमारी की निंदा करते हए केंद्र को घेरा केंद्र सरकार राजनीति स्वार्थ के तहत एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए इस तरह की कार्रवाई कर रही हैभाजपा सरकार ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पत्रकारों, कार्टूनिस्टों के घरों पर हमला किया है

कोलकाता: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम ने ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक के कार्यालय, उससे जुड़े पत्रकारों के आवास पर की गई छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि केंद्र सरकार राजनीति स्वार्थ के तहत एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए इस तरह की कार्रवाई कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मोहम्मद सलीम ने कहा, "भाजपा सरकार ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर पत्रकारों, कार्टूनिस्टों के घरों पर हमला किया है और छापे के नाम पर उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप छीन लिया है। इससे पता चलता है कि राजनीतिक लाभ के लिए दिल्ली पुलिस, ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कैसे किया जा रहा है।"

सीपीएम नेता सलीम ने जुबानी हमले में केंद्र और तृणमूल को निशाने पर लेते हुए कहा, "हाईकोर्ट ने तृणमूल नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले की जांच करने और कार्रवाई करने का आदेश दिया है, लेकिन केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई को जांच नहीं करने दे रही है क्योंकि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस मिलकर नाटक कर रहे हैं।"

मालूम हो कि बीते मंगलवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ सहित अन्य के खिलाफ यूएपीए सहित अन्य धाराओं के तहत उनके परिसरों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

वहीं मामले में न्यूज़क्लिक से संबंधित कुछ पत्रकारों के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की थी और उन्हें पूछताछ के लिए अपने दफ्तर ले गई थी लेकिन देर शाम सबी पत्रकारों को छोड़ दिया गया। मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि न्यूज़क्लिक दफ्तर में कुल 37 संदिग्धों से पूछताछ की गई है और नौ महिला संदिग्धों से उनके रहने के स्थानों पर पूछताछ की गई है।

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा, "स्पेशल सेल में दर्ज यूएपीए मामले के संबंध में आज की गई तलाशी, जब्ती और हिरासत के संबंध में अब तक दो आरोपियों प्रबीर पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। परिसर में कुल 37 पुरुष संदिग्धों से पूछताछ की गई है और नौ महिला संदिग्धों से उनके ठहरने के स्थानों पर पूछताछ की गई है।”

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने बताया कि न्यूज़क्लिक के दफ्तर, पत्रकारों के आवास से डिजिटल उपकरणों, दस्तावेजों आदि को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

वहीं सुबह में जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापेमारी की तो न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ, पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता और पत्रकार उर्मिलेश को जांच के लिए लोधी रोड स्थित दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के दफ्तर में लाया गया। उसके बाद दोपहर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक के कार्यालय को सील कर दिया।

इससे पहले 17 अगस्त को यूएपीए और 153ए और 120 बी सहित आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले के संबंध में 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई थी। वहीं मंगलवार को गिरफ्तार हुए न्यूज़क्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईमोदी सरकारCentral Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र