लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर भीषण गर्मीः अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस?, ‘येलो’ चेतावनी जारी, आईएमडी ने कहा- जरूरी हो तो बाहर निकलो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2025 22:24 IST

Delhi-NCR in scorching heat: आईएमडी ने बताया कि पालम और लोधी रोड स्टेशन पर अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि राजधानी में फिलहाल ‘येलो’ चेतावनी जारी है।दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।दिल्ली में साल 2022 में पहली बार आठ अप्रैल को उष्ण लहर दर्ज की गई थी।

Delhi-NCR in scorching heat: राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम की पहली उष्ण लहर सोमवार को दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिल्ली में उष्ण लहर के मद्देनजर अगले दो दिनों के लिए ‘येलो’ चेतावनी जारी की है। रिज और आयानगर सहित दिल्ली के अन्य निगरानी स्टेशन ने भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार (41 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया। आईएमडी ने बताया कि पालम और लोधी रोड स्टेशन पर अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में फिलहाल ‘येलो’ चेतावनी जारी है और यह अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। आईएमडी के ‘येलो’ चेतावनी में लोगों को गर्मी की चपेट में आने से बचने, हल्के-फुल्के, हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनने और अपने सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकने की सलाह दी जाती है।

दिल्ली के तीन स्टेशन सफदरजंग, रिज और आयानगर में उष्ण लहर दर्ज की गई, जो इस मौसम में उष्ण लहर की स्थिति का पहला दिन रहा। आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली में नौ अप्रैल तक उष्ण लहर जारी रहने की संभावना है। दस अप्रैल से दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।’’

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान आमतौर पर अप्रैल के उत्तरार्ध में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है, हालांकि इस साल अप्रैल के पूर्वार्ध में तापमान 40 डिग्री के पार हो गया। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में साल 2022 में पहली बार आठ अप्रैल को उष्ण लहर दर्ज की गई थी।

इस दौरान अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी उष्ण लहर की घोषणा तब करता है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। मौसम का अनुमान लगाने वाले निजी संस्थान ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के महेश पलावत के अनुसार, 10 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि राजधानी में सोमवार को आर्द्रता का स्तर दिन में 45 प्रतिशत से 25 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ ​​रहने और उष्ण लहर जारी रहने की संभावना जताई है।

इसने बताया कि राजधानी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सोमवार को शाम चार बजे 261 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है। 

टॅग्स :दिल्लीहीटवेवमौसमNCRमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र