लाइव न्यूज़ :

क्या होली के दिन शराब की दुकानें खुली रहेंगी?, आबकारी विभाग के अधिकारी ने क्या दी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2026 20:12 IST

दिल्ली यातायात पुलिस होली के दिन बुधवार को शहर भर के लगभग 134 प्रमुख चौराहों पर कर्मियों को तैनात करेगी और शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देत्योहार को आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का प्रतीक बताते हुए दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।अंकुश लगाने के लिए चौराहों और संवेदनशील रास्तों पर विशेष जांच दल तैनात किए जाएंगे।दक्षिणी रेंज ने 204 लोगों को गिरफ्तार किया है और 973 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक प्रावधान लागू किए हैं।

नई दिल्लीः सरकार द्वारा होली को 'शुष्क दिवस' की सूची से हटा दिए जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानें इस होली पर खुली रहेंगी। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष जनवरी में जारी किये गये एक आदेश के अनुसार, मार्च के अंत तक केवल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती 'शुष्क दिवस’ (मद्य निषेध दिवस)' रहेंगे।  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनसे 'पर्यावरण अनुकूल' होली मनाने और प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करने का मंगलवार को आग्रह किया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, गुप्ता ने इस त्योहार को आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता का प्रतीक बताते हुए दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दिल्ली के 134 चौराहों पर होगी निगरानी; शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस हो सकता है निलंबित

दिल्ली यातायात पुलिस होली के दिन बुधवार को शहर भर के लगभग 134 प्रमुख चौराहों पर कर्मियों को तैनात करेगी और शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक विस्तृत यातायात परामर्श जारी करते हुए कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, लापरवाही से और टेढ़ी-मेढ़ी दिशा में गाड़ी चलाने, लाल बत्ती पार करने, तीन लोगों को बैठाकर दो पहिया वाहन चलाने, बिना हेलमेट के वाहन चलाने और दोपहिया वाहनों से स्टंट करने जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चौराहों और संवेदनशील रास्तों पर विशेष जांच दल तैनात किए जाएंगे।

होली से पहले दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन आघात' के तहत 204 गिरफ्तार

होली से पहले आदतन अपराधियों, अवैध शराब विक्रेताओं, मादक पदार्थों के तस्करों और अन्य उपद्रवियों के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन आघात' के तहत, दिल्ली पुलिस के दक्षिणी रेंज ने 204 लोगों को गिरफ्तार किया है और 973 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक प्रावधान लागू किए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि त्योहार के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण एवं दक्षिणपूर्वी जिलों में "खुफिया जानकारी के आधार पर" अभियान चलाया गया, जिसमें बुरे तत्वों के खिलाफ समन्वित कार्रवाई की गई।

टॅग्स :होलीदिल्लीPoliceरेखा गुप्तादिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र