लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो का नजफगढ़-ढांसा कॉरिडोर अर्ध-शहरी क्षेत्रों में यात्रा को सुगम बनाएगा

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आंतरिक क्षेत्र ढांसा के ग्रामीणों के लिए, शनिवार तक क्षेत्र में एक परिवहन केंद्र का मतलब केवल एक बस स्टैंड था, लेकिन अब एक नया मेट्रो स्टेशन उसके निवासियों के लिए यात्रा के साधनों को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है, जिन्हें पहले आने-जाने में भारी यातायात का सामना करना पड़ता था।

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन के लगभग 1.2 किलोमीटर के नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड एक्स्टेन्शन का शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया, जो नजफगढ़ के आसपास के आंतरिक क्षेत्रों में परिवहन की तेज प्रणाली को आगे ले गया है।

तीन स्टेशनों वाला द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर अक्टूबर 2019 में खोला गया था, जिसने पहली बार नजफगढ़ के शहरी ग्रामीण क्षेत्र को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा था।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि 4.2 किलोमीटर से अधिक की ग्रे लाइन (द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर) के इस विस्तार से नजफगढ़ के आसपास के आंतरिक क्षेत्रों के निवासियों को काफी फायदा होगा।

पुरानी ग्रे लाइन में तीन स्टेशन थे - द्वारका (ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज), नंगली और नजफगढ़।

केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि इस नए कॉरिडोर से इलाके के लगभग 50 गांवों के लोगों को फायदा होगा और हरियाणा की ओर से झज्जर से आने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली की यात्रा आसान होगी, जो काम के लिए मुख्य शहर के रास्ते में दिल्ली गेट (नजफगढ़ में ऐतिहासिक मेहराब) की ओर जाते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि लोगों को फिरनी चौक में लगने वाले भारी जाम से भी राहत मिलेगी।

दिल्ली के परिवहन मंत्री एवं नजफगढ़ के विधायक कैलाश गहलोत ने शनिवार को नया कॉरिडोर खुलने पर नजफगढ़ के लोगों को बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे