लाइव न्यूज़ :

Delhi: रामलीला में श्रीराम का किरदार निभा रहे कलाकार को मंच पर आया हार्ट अटैक, वीडियो में कैद दर्दनाक घटना

By अंजली चौहान | Updated: October 6, 2024 13:14 IST

Delhi: दिल्ली में रामलीला खेलने के दौरान एक शख्स की मौत

Open in App

Delhi: इस समय पूरे भारत में नवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान जहां एक ओर माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है वहीं, भगवान राम के जीवन पर आधारित रामलीला भी आयोजित की जाती है। जगह-जगह लोग अपने शहर- मोहल्ले में रामलीला खेलते हैं जिसमें वह भगवान के अन्य किरदारों में नाटक करते हैं। 

ऐसे ही दिल्ली में कई जगह रामलीला का नाटक खेला जा रहा है लेकिन शाहदरा से एक दुखद घटना सामने आई है।जहां रामलीला में राम बने शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुशील कौशिक के रूप में हुई है, जो दशहरा समारोह से पहले आयोजित नाटकों में से एक पंडाल में भगवान राम की भूमिका निभा रहा था।

शाहदरा के विश्वकर्मा नगर में रामलीला में भगवान राम की निभाने वाले कौशिक की उम्र 45 साल की थी और वह एक प्रॉपर्टी डीलर थे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें दिखाया गया कि कौशिक की तबीयत खराब होने के बाद वे मंच के पीछे चले गए। 45 सेकेंड के वायरल वीडियो में कौशिक अन्य कलाकारों के साथ परफॉर्म करते और अपना डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट के कारण वह अचानक मंच के पीछे चले गए। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की कि सुशील को मंच पर दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत आनंद विहार के कैलाश दीपक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

सौरभ भारद्वाज ने दी प्रतिक्रिया

इस घटना के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा,“यह एक आम चर्चा है कि कोरोना वैक्सीन के बाद भारत में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां युवा चलते-चलते दिल का दौरा पड़ने से मर रहे हैं।”

टॅग्स :दिल्लीRamlila Committeeहार्ट अटैक (दिल का दौरा)दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र